{"_id":"67ec36c6893a01b0fa065fd4","slug":"four-crores-received-for-buying-land-in-hariyakheda-deeds-will-be-done-soon-baghpat-news-c-28-1-smrt1010-129019-2025-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: हरियाखेड़ा में जमीन खरीदने के लिए मिले चार करोड़, जल्द होंगे बैनामे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: हरियाखेड़ा में जमीन खरीदने के लिए मिले चार करोड़, जल्द होंगे बैनामे
Wed, 02 Apr 2025 12:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Wed, 02 Apr 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। पुरामहादेव के पास हरियाखेड़ा के जंगल में अंतरराष्ट्रीय योग एवं आरोग्य केंद्र के लिए जमीन खरीदने को शासन ने ओर चार करोड़ रुपये दिए हैं। इस तरह अभी तक शासन से 61 करोड़ रुपये मिल चुके हैं। जिससे किसानों से अगले सप्ताह दोबारा से बैनामे कराए जाएंगे। यह उम्मीद है कि अप्रैल में बैनामे करा लिए जाएंगे, जिससे निर्माण प्रक्रिया शुरू हो सके।
हरियाखेड़ा गांव के जंगल में अंतरराष्ट्रीय योग एवं आरोग्य केंद्र का निर्माण किया जाना है। इसके लिए करीब 87 हेक्टेयर जमीन की जरूरत पड़ेगी। इसमें से करीब 68 हेक्टेयर जमीन किसानों से खरीदी जानी है। इसके लिए शासन से हरी झंडी मिलने के बाद पर्यटन विभाग व प्रशासन ने किसानों से जमीन लेने की कार्रवाई शुरू कर दी थी। जमीन खरीदने को शासन से एक अरब 48 करोड़ 98 लाख 24 हजार रुपये की मांग की गई तो 20 करोड़ रुपये जनवरी में मिलने पर अधिकारियों ने किसानों के बैनामे कराने शुरू कर दिए।
इसके बाद 37 करोड़ रुपये दोबारा मिले और अब चार करोड़ रुपये जमीन खरीदने के लिए फिर से मिल गए हैं। इस तरह लगातार जमीन खरीदने के लिए रुपये मिलने पर किसानों की जमीनों के बैनामे की चल रही प्रक्रिया को तेज किया जाएगा। जिससे अप्रैल में सभी बैनामे कराए जा सकें और उसके बाद केंद्र के निर्माण की प्रक्रिया शुरू कराई जा सके।
विज्ञापन
- पर्यटन हब बनने से विदेशी भी आएंगे
अंतरराष्ट्रीय योग एवं आरोग्य केंद्र बनने के बाद पुरामहादेव गांव पर्यटक हब बन जाएगा। यहां देश के अलावा विदेशों से भी पर्यटक पहुंचेंगे। जिससे गांव की अलग पहचान बनेगी। केंद्र का निर्माण होने से न केवल धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि बागपत में योग एवं आरोग्य जैसे स्वास्थ्य पर्यटन के नए आयाम खुलेंगे।
- गांव हेरिटेज श्रेणी में जीत चुका है खिताब
पुरा महादेव गांव जो अपनी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर के लिए प्रसिद्ध है। पिछले साल भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय द्वारा हेरिटेज श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ गांव का खिताब जीत चुका है। पुरस्कार मिलने के बाद गांव की देश में पहचान बढ़ी है।
- जमीन खरीदने के लिए शासन से लगातार रुपये मिल रहे हैं। अभी तक 61 करोड़ रुपये मिल चुके हैं और किसानों के बैनामे कराए जा रहे हैं। करीब 60 बैनामे कराए जा चुके हैं और अगले सप्ताह दोबारा से बैनामे शुरू कराए जाएंगे। उम्मीद है कि अप्रैल में बैनामे करने की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। - पंकज वर्मा, एडीएम