फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Four candidates nominated for the post of President

अध्यक्ष पद के लिए चार प्रत्याशियों ने किया नामांकन

Thu, 29 Jul 2021 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Four candidates nominated for the post of President
बागपत। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए अध्यक्ष पद पर चार प्रत्याशियों ने नामांकन किया। जांच में वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद की प्रत्याशी नवोदिता का नामांकन अनुभव कम होने के कारण निरस्त कर दिया गया। वहीं, शुक्रवार को नाम वापसी के उपरांत प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी की जाएगी। पांच अगस्त का एसोसिएशन का चुनाव होना है।
विज्ञापन

एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन नरेंद्र पाल शर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार को अध्यक्ष पद के लिए शिवओम त्यागी, संजय कुमार, ओमपाल सिंह मान व समेंद्र कुमार खोखर ने नामांकन किया। उपाध्यक्ष पद के लिए दो, महामंत्री पद के लिए तीन, कोषाध्यक्ष, संयुक्त मंत्री, संयुक्त मंत्री पुस्तकालय, संयुक्त मंत्री प्रशासन व संयुक्त मंत्री सामाजिक के लिए दो-दो, वरिष्ठ सदस्य के तीन पदों के लिए पांच और कनिष्ठ सदस्य के तीन पदों के लिए पांच सदस्यों ने नामांकन किया। जांच के दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के एक नामांकन पत्र को निरस्त कर दिया गया। शुक्रवार सुबह दस से दोपहर 12 बजे तक नाम वापसी के बाद प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी। पांच अगस्त को एसोसिएशन का चुनाव कराया जाएगा। नामांकन पत्रों की जांच में योगेंद्र पाल सांगवान, अजय शंकर शर्मा, जसवीर सिंह, सतेंद्र कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed