फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Former soldier Sonu was killed to avenge the insult

अपमान का बदला लेने के लिए की थी पूर्व सैनिक सोनू की हत्या

Thu, 24 Feb 2022 11:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 11:38 PM IST
विज्ञापन
Former soldier Sonu was killed to avenge the insult
बिनौली थाने पर पुलिस हिरासत में पूर्व सैनिक सोनू का हत्यारोपी उपेंद्र उर्फ रूपेंद्र। - फोटो : BARAUT
पुलिस ने गांव के ही युवक को गिरफ्तार कर किया हत्याकांड का खुलासा
विज्ञापन

दस फरवरी को नलकूप में पड़ा मिला था सोनू राणा का शव
संवाद न्यूज एजेंसी
बिनौली (बागपत)। करीब दो सप्ताह पूर्व हुए धनौरा सिल्वर नगर के पूर्व सैनिक सोनू राणा हत्याकांड का बृहस्पतिवार को थाना बिनौली पुलिस ने गांव के ही एक युवक को गिरफ्तार कर खुलासा कर दिया है। आरोपी युवक के मुताबिक सोनू उसे गाली देकर अपमानित करता था। अपमान का बदला लेने को ही उसने हत्या की। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर मृतक का मोबाइल, नलकूप की चाबी और हत्या में प्रयुक्त ट्रैक्टर की लोहे की फट्टी बरामद की है।
एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि पकड़े गए हत्यारोपी का नाम उपेंद्र उर्फ रूपेंद्र निवासी धनौरा सिल्वरनगर बताया। पुलिस पूछताछ में उपेंद्र ने बताया सोनू राणा उसे रुपयों का घमंड दिखाता था। वह उसे सार्वजनिक स्थान पर गालियां देकर अपमानित करता था। उसने इसी अपमान का बदला लेने ठान रखी थी। घटना (नौ फरवरी) से छह दिन पूर्व सोनू तनाव की स्थिति में उससे मिला। उसने किसी व्यक्ति द्वारा उसकी फेसबुक आईडी पर डाले गए कुछ प्राइवेट मेसेज डिलीट करने में उससे मदद मांगी। उसने सोनू को मैट्रिक्स फिल्म का वीडियो दिखाकर फेसबुक आईडी को हैक कर मेसेज डिलीट करने का भरोसा दिलाया। यह सब कार्य करने के लिए घटना वाली रात सोनू उसे अपने खेत पर बने नलकूप पर ले गया। वहां काफी अंधेरा था। इस वजह से सोनू वापस घर गया और उजाला करने के लिए ट्रैक्टर ले आया। साथ ही वह शराब की बोतल भी लाया था। इसके बाद उसने शराब पीते हुए फेसबुक आईडी से मेसेज डिलीट करने का कार्य शुरू किया। इसी दौरान चालाकी से उसने सोनू के शराब से भरे गिलास में नशे की गोलियां मिला दी। शराब पीकर सोनू बेहोश हो गया। इसके बाद उसने ट्रैक्टर की लोहे की फट्टी निकालकर उसके सिर और मुंह पर कई वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई। उपेंद्र ने पुलिस को बताया कि उसे अपने किये पर बिल्कुल भी पछतावा नहीं है। उसने सोनू की हत्या कर अपने अपमान का बदला लिया। पुलिस ने उसके बताए स्थान से हत्या में प्रयुक्त फट्टी, मोबाइल, नलकूप की चाबी और सेटअप बॉक्स बरामद किया। इसके बाद उसे बागपत न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

हत्या को हादसे का रूप देने को पलटा था ट्रैक्टर
हत्यारोपी उपेंद्र ने बताया कि घटना को हादसे का रूप देने को उसने ही ट्रैक्टर को पलट दिया था। इसके बाद सोनू के शव को उठाकर ट्रैक्टर के नीचे ले जाकर डालना चाहा, लेकिन सफल नहीं हो सका। इसके बाद उसने सोनू के अंडरवियर में दस-दस और बीस-बीस के नोट डाले। घटना स्थल पर चार प्लास्टिक के गिलास, एक शराब की खाली बोतल डाली ताकि हत्या रुपयों के लेनदेन की लगे। इसके बाद वह नलकूप को बाहर से लॉक कर चाबी सरसों के खेत में फेंककर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा
एसपी नीरज कुमार जादौन ने सोनू हत्याकांड का खुलासा करने वाले थाना प्रभारी जनक सिंह चौहान, मोबाइल सर्विलांस सेल प्रभारी नितिन पांडेय, एसआई धनवीर सिंह, आदित्य कुमार, किरनपाल भाटी, दीपक कुमार आदि पुलिसकर्मियों को 25 हजार की धनराशि से पुरस्कृत करने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed