फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Former soldier shoots under the influence of alcohol, student injured by shrapnel

Baghpat News: शराब के नशे में पूर्व सैनिक ने बंदूक से चलाई गोली, छर्रे लगने से छात्रा घायल

Wed, 11 Feb 2026 01:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Former soldier shoots under the influence of alcohol, student injured by shrapnel
बागपत। शहर के ठाकुरद्वारा मोहल्ले में जानकीदास मंदिर के पास पूर्व सैनिक संतपाल ने शराब के नशे में अपनी लाइसेंसी दोनाली बंदूक से गोली चला दी। इस दाैरान घर के बाहर खड़ी कक्षा दो की छात्रा अवन्या शर्मा के हाथ में गोली के छर्रे लग गए। सूचना पर आए पुलिसकर्मियों ने पूर्व सैनिक संतपाल को घर से गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उसके पास से दोनाली बंदूक, 11 कारतूस बरामद किए।
विज्ञापन


ठाकुरद्वारा मोहल्ले में जानकीदास मंदिर के पास रहने वाली निगम शर्मा ने बताया कि उसकी बेटी अवन्या शर्मा मंगलवार दोपहर स्कूल से आने के बाद घर के बाहर खड़ी थी। तभी उन्हें गोली चलने की आवाज सुनाई दी तो वह दौड़कर बाहर आई। वहां पर उसकी बेटी अवन्या रोती हुई मिली, जिसके हाथ में गोली के छर्रे लगे हुए थे। इसके अलावा मोहल्ले के लोगों की भीड़ लगी थी। उसके मकान की दीवार में भी गोली के छर्रे लगे हुए थे। उन्होंने बताया कि पड़ोस में रहने वाले पूर्व सैनिक संतपाल ने अपने घर से गोली चला दी थी, जो शराब के नशे में धुत था।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मी संतपाल को उसके घर से गिरफ्तार कर ले गए। साथ ही मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी कब्जे में ले लिया। निगम शर्मा ने बताया कि चार माह पहले पूर्व सैनिक संतपाल निवासी खट्टा प्रहलादपुर ने वहां मकान खरीदा था, जो दिन भर शराब के नशे में रहता है और बाहर आकर गाली-गलौज करता है। विरोध करने पर कई बार पड़ोसियों के साथ झगड़ा भी कर चुका है। पीड़ित ने शिकायत देकर पूर्व सैनिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-अवन्या के पास खड़े बच्चे भागकर घर में घुसे
ठाकुरद्वारा मोहल्ले में हाथ में गोली के छर्रे लगने से कक्षा दो की छात्रा अवन्या शर्मा घायल हो गई, जबकि उसके पास खड़े मोहल्ले के बच्चे चिल्लाते हुए वहां से भागकर अपने घर में घुस गए। गोली चलने से मोहल्ले के लोग भी भयभीत हो गए। घायल छात्रा का सीएचसी में उपचार कराया गया।

-20 दिन पहले बच्चे के पीछे फावड़ा लेकर भागा था आरोपी

ठाकुरद्वारा मोहल्ला निवासी विकास, सोनू आदि ने बताया कि करीब 20 दिन पहले आरोपी संतपाल गली में रहने वाले पारस को गालियां देने लगा। इसका विरोध करने पर आरोपी फावड़ा लेकर मारने के लिए दौड़ पड़ा। वहां खड़े लोगों ने बच्चे पारस को बचाकर पुलिस को सूचना दी। वहां आए पुलिसकर्मी आरोपी संतपाल को कार्रवाई की चेतावनी देकर चले गए।


वर्जन-
गोली चलाने वाले आरोपी संतपाल को गिरफ्तार कर उसके पास से लाइसेंसी दोनाली बंदूक और कारतूस बरामद किए गए। इसमें प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। बुधवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा। आरोपी के शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण की रिपोर्ट बनाकर डीएम को भेजी जाएगी। -सूरज कुमार राय, एसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed