{"_id":"69348f32ecbfe086250c47f4","slug":"former-president-and-officials-may-be-implicated-in-the-district-panchayat-shops-scam-baghpat-news-c-28-1-smrt1010-143050-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: जिला पंचायत की दुकानों के घोटाले में फंस सकते हैं पूर्व अध्यक्ष व अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: जिला पंचायत की दुकानों के घोटाले में फंस सकते हैं पूर्व अध्यक्ष व अधिकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत। नगर में बालिका छात्रावास के पास बनाई गई जिला पंचायत की दुकानों के आवंटन के घोटाले में पूर्व अध्यक्ष व अधिकारी फंस सकते हैं। इसके लिए वर्तमान अध्यक्ष ममता किशोर ने साफ कहा कि यह घोटाला उनके कार्यकाल का नहीं है। पुराने अधिकारियों व अध्यक्षों के समय में दुकानों का आवंटन हुआ है और इसकी जांच करके कार्रवाई होगी।
बागपत की भजन विहान कॉलोनी की रहने वाली भाजपा की सभासद व जिला विकास समिति की सदस्य निगम शर्मा के पति विनोद कुमार शर्मा ने आरटीआई के तहत जिला पंचायत कार्यालय से बड़ौत में छात्रावास के पास बनाई गई दुकानों का ब्योरा मांगा था। जवाब में अभिलेखों के अनुसार 54 दुकानों का आवंटन बताया गया। इसके बाद उन्होंने मौके पर आकर देखा तो 76 दुकानें बनी हुई मिलीं। कुछ दुकानदारों ने दो से तीन दुकानों को एक जगह मिलाकर एक दुकान बनाई हुई है। इस पूरे मामले में विनोद शर्मा ने डीएम से जांच कराने की मांग की।
डीएम अस्मिता लाल ने एडीएम न्यायिक को दुकानों की जांच सौंपी तो उन्होंने वहां जाकर जांच की। उनकी जांच में भी सामने आया कि मौके पर 76 दुकानें बनी हुई हैं। इस तरह 22 दुकानों के आवंटन में करोड़ों का घोटाला किया गया। अब इस पूरे मामले में अध्यक्ष ममता किशोर ने कहा कि यह घोटाला उनके समय का नहीं है। यह घोटाला वर्ष 2021 में शुरू हुए उनके कार्यकाल से पहले हुआ है। उन्होंने कहा कि इनकी सही तरीके से जांच होनी चाहिए और इस घोटाले में जितने लोग शामिल हैं, उन पर कार्रवाई होनी चाहिए। इस तरह यह माना जा रहा है कि जिन अध्यक्षों व अपर मुख्य अधिकारियों के समय में दुकानों का आवंटन हुआ है, वह फंस सकते हैं।