फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Former head standing behind gets crushed to death after tractor-trolley overturns

Baghpat News: ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से पीछे खड़े पूर्व प्रधान की दबकर मौत

Sat, 23 Dec 2023 01:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Dec 2023 01:48 AM IST
विज्ञापन
Former head standing behind gets crushed to death after tractor-trolley overturns
रटौल। नंगलाबड़ी गांव में मकान में मिट्टी भराव करा रहे पूर्व प्रधान ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से दबकर घायल हो गया। परिजन दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां उपचार के दौरान पूर्व प्रधान की मौत हो गई।
विज्ञापन

नंगलाबड़ी गांव के पूर्व प्रधान धर्मपाल (70) अपने मकान को उखाडकर बृहस्पतिवार रात ट्रैक्टर ट्रॉली से मिट्टी भराव करा रहे थे। बताया कि पूर्व प्रधान ट्रैक्टर ट्रॉली के पीछे खड़े थे। तभी अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर ट्रॉली प्रधान के ऊपर पलट गई। धर्मपाल सिंह ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे दब गए। परिजनों ने कड़ी मशक्कत के बाद पूर्व प्रधान को ट्रैक्टर ट्राली के नीचे से निकाला और गाजियाबाद के निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां से उन्हें दिल्ली के तेग बहादुर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गयी। शुक्रवार को गांव में ही गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार किया गया। खेकड़ा थाना प्रभारी राजबीर सिंह का कहना है कि पूर्व प्रधान की मौत होने की जानकारी मिली है, लेकिन अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed