फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Former Governor Satya Pal Malik Passes Away, Political Circles Mourn

Former Governor Death: बागपत के हिसावदा गांव के रहने वाले थे सत्यपाल मलिक, मेरठ कॉलेज से की थी पढ़ाई

Tue, 05 Aug 2025 01:40 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: डिंपल सिरोही Updated Tue, 05 Aug 2025 01:40 PM IST
सार

पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का मंगलवार को निधन हो गया। उनके निधन की सूचना से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर फैल गई है। सत्यपाल मलिक कई राज्यों के राज्यपाल रहे थे।

विज्ञापन
Former Governor Satya Pal Malik Passes Away, Political Circles Mourn
पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक - फोटो : एएनआई

विस्तार

जम्मू-कश्मीर, गोवा, बिहार और मेघालय के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का मंगलवार को निधन हो गया। वे 79 वर्ष के थे और बीते कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। उनका इलाज दिल्ली के राम मनोहर लोहिया (RML) अस्पताल में चल रहा था। उनके निधन की जानकारी उनके आधिकारिक ट्विटर (X) हैंडल से साझा की गई।

विज्ञापन


सत्यपाल मलिक का जन्म 25 जुलाई 1946 को उत्तर प्रदेश में बागपत जिले के हिसावदा गांव में हुआ था। उन्होंने अपनी शिक्षा मेरठ कॉलेज से पूरी की थी और यहीं से छात्र राजनीति की शुरुआत की। वे भारतीय राजनीति के एक चर्चित और बेबाक नेता रहे। किसान आंदोलनों और सरकार की नीतियों पर खुले विचार रखने के कारण वे हमेशा सुर्खियों में बने रहे।

विज्ञापन

लंबे और विविध राजनीतिक सफर के साक्षी
सत्यपाल मलिक ने कांग्रेस, जनता दल और भारतीय जनता पार्टी के साथ सक्रिय राजनीति की। सत्यपाल मलिक ने अपना राजनीतिक जीवन 1970 के दशक में शुरू किया था। वर्ष 1977 में उन्होंने पहला विधानसभा चुनाव जीता। इसके बाद उन्होंने कई अहम पदों पर देश की सेवा की।

उनके कार्यकाल के दौरान जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने जैसा ऐतिहासिक फैसला हुआ। इसके बाद भी उन्होंने कई बार मीडिया के सामने आकर विवादास्पद मुद्दों पर अपने विचार रखे। 

सत्यपाल मलिक ने अपने कार्यकाल के दौरान कई बार खुलकर सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए, जिससे वे लगातार सुर्खियों में भी रहे। वे किसान आंदोलन के समर्थन में भी मुखर रहे।

सादगी और बेबाकी के लिए याद किए जाएंगे मलिक
उनकी छवि एक ऐसे नेता की थी जो सत्ता में होते हुए भी सवाल उठाने से नहीं डरते थे। वे किसानों के पक्षधर, संविधान और लोकतंत्र के रक्षक के रूप में पहचाने जाते थे।

पूर्व राज्यपाल की मौत की खबर से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत कई बड़े नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed