फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Formation of committee for admission process in degree colleges

Baghpat News: डिग्री कॉलेजों में दाखिला प्रक्रिया के लिए समिति का गठन

Thu, 04 May 2023 12:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Thu, 04 May 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Formation of committee for admission process in degree colleges
बड़ौत। यूपी बोर्ड रिजल्ट आने के बाद जनपद के डिग्री कॉलेजाें में प्रवेश को लेकर छात्र-छात्राएं कॉलेजों में पहुंचने लगे हैं। वहीं विवि ने दाखिला प्रक्रिया शुरू कराने को लेकर प्रवेश समिति का गठन कर दिया है। जिसमें दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज के प्राचार्य को समिति में शामिल किया है। बुधवार को प्राचार्य ने काॅलेज के प्रोफेसरों की बैठक ली और दाखिला प्रक्रिया को लेकर मंथन किया।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि यूपी बोर्ड परीक्षा 2022-23 में प्रदेश में जिले को हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में 13वां स्थान मिला है। इस बार हाईस्कूल में जहां प्रदेश की सूची में जिले को 10वीं रैंक मिली है वहीं इंटरमीडिएट में 13वें स्थान से खिसकर 33वें स्थान पर पहुंच गई है। इंटरमीडिएट में जिले का परीक्षाफल 75.52 प्रतिशत आया जो पिछले वर्ष मुकाबले लगभग 11 प्रतिशत गिरा है। जबकि हाईस्कूल के परीक्षाफल दो प्रतिशत बढ़ा है।
विज्ञापन

उधर जनपद के पांच एडिड, एक राजकीय डिग्री कॉलेज छपरौली और 15 सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में छात्र-छात्राएं प्रवेश को लेकर पहुंचने लगे हैं, मगर अभी तक पंजीकरण प्रक्रिया शुरू नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिग्री कॉलेजों के प्राचार्याें ने विवि के कुलपति को समस्या से अवगत कराया। जिसके बाद विवि कुलपति ने जनपद के डिग्री कॉलेजों में दाखिले की प्रक्रिया को लेकर प्रवेश समिति का गठन किया। समिति में दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डाॅ. वीरेंद्र सिहं को भी शामिल किया गया है।
बुधवार को प्राचार्या डॉ. वीरेंद्र सिंह ने बताया कि यूपी बोर्ड रिजल्ट आने के बाद पास हुए छात्रों का विवि डाटा एकत्रित कर रहा है, उम्मीद है कि पांच और छह मई से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगा।

इसी के मद्देनजर उन्होंने कॉलेज प्रोफेसरों की बैठक ली और पंजीकरण शुरू होने से पहले व्यापक तैयारियों शुरू करने के लिए निर्देशित किया। मौके पर डाॅ. महेश कुमार मुछाल, डाॅ. किरण गर्ग, डाॅ. हरेंद्र, डाॅ. रूचिका जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed