फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Forgotten homes, distances erased from video calls

भूल गए घर, वीडियो कॉल से मिटती हैं दूरिया

Thu, 09 Apr 2020 10:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
Forgotten homes, distances erased from video calls
बागपत। जिले के महामारी विशेषज्ञ डॉ दिग्विजय सिंह का कहना है कि कोरोना संक्रमण के बाद घर जाना छोड़ दिया है। जिला अस्पताल ही अब मेरा घर है। यहां पहुंचने वाले मरीज या संदिग्ध बेहद घबराए हुए होते हैं, ऐसे में उनकी हिम्मत बंधाना बेहद जरूरी है। परिवार के सदस्य दिल्ली के करावल नगर में ही रहते हैं जबकि वह बागपत में अकेले रहते है। वर्तमान में वह अस्पताल परिसर में ही चिकित्सकों के रहने की व्यवस्था की हुई है। वह पिछले 15 दिन से घर नहीं जा सके। कहते है कि जिले में कोरोना संक्रमण के पांच मामले सामने आ जाने के बाद चुनौती और अधिक बढ़ गई है। परिवार से बातें केवल वीडियो कॉल के जरिए हो रही है। चार अप्रैल को सबसे प्यारी भतीजी याशी (10) का जन्मदिन भी वीडियो कॉल के जरिये ही सेलिब्रेट किया। लोगों की सेवा और संक्रमण दूर करने का मौका मिला है, इस पर पूरी तरह खरा उतरना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed