{"_id":"6a21d4714b6ebb81b00ffb08","slug":"forest-department-team-returns-following-uproar-baghpat-news-c-28-1-bag1001-152882-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: हंगामे के बाद वापस लौटी वन विभाग की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: हंगामे के बाद वापस लौटी वन विभाग की टीम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बालैनी। हिंडन नदी के पास वन विभाग की टीम को जमीन से कब्जा हटवाने के अभियान में बाधा का सामना करना पड़ा। बुलडोजर लेकर पहुंची टीम को हंगामे के बाद वापस लौटना पड़ा। इस दौरान जमीन पर दावा करने वाले लोगों और वन विभाग के अधिकारियों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई।
यह घटना बृहस्पतिवार को हुई जब वन क्षेत्राधिकारी श्रवण कुमार और राजस्व टीम के अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने हिंडन नदी पुल के पास की जमीन की पैमाइश की। पैमाइश में पता चला कि मेरठ निवासी अवनीश गोयल और नीरज मित्तल ने वन विभाग की जमीन पर कब्जा कर रखा था। उन्होंने इस जमीन पर चहारदीवारी भी करा दी थी। कब्जा मिलने के बाद वन विभाग के अधिकारियों ने इसे हटवाने के लिए बुलडोजर मंगाया। बुलडोजर आते ही अवनीश गोयल और अन्य लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिसकर्मियों को हस्तक्षेप करना पड़ा। पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझाकर शांत कराया। हालांकि, हंगामे के कारण वन विभाग की टीम को बिना कार्रवाई किए वापस लौटना पड़ा। वन क्षेत्राधिकारी श्रवण कुमार ने स्पष्ट किया है कि वन विभाग की जमीन से कब्जा हटवाया जाएगा।