{"_id":"5d8e61db8ebc3e93b774f367","slug":"food-samples-taken-in-khekhra-kahkra-news-mrt4454703175","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेकड़ा में खाद्य पदार्थों के सैंपल भरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेकड़ा में खाद्य पदार्थों के सैंपल भरे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा में खाद्य पदार्थों के सैंपल भरे
खेकड़ा। नवरात्रों के चलते शासन के आदेश पर खाद्य विभाग की टीम ने बाजार में छापेमारी कर चार दुकानों से कुट्टू, सिंघाडे़ का आटा, मावे के चार सैंपल भरे। छापेमारी के दौरान दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा।
खाद्य विभाग के अभिहीत अधिकारी चितरंजन कुमार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी रमेशचंद एवं सुरेंद्र चौरसिया शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे बाजार में पहुंचे, जहां उन्होंने छापेमारी अभियान चलाकर विरेंद्र, अंकित व संदीप समेत चार दुकानों से एक मावा, एक सिंघाड़ा, दो कुट्टू के आटे समेत चार सैंपल भरे। छापामारी के दौरान व्यापारियों में हड़कंप मच गया। कई व्यापारी दुकानों के शटर डालकर भाग खडे़ हुए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि दुकानों से लिए गए सैंपल जांच के लिए लैब में भेजे जाएंगे। उन्होंने दुकानदारों को असली खाद्य पदार्थों की बिक्री करने को कहा। कहा कि यदि कोई भी दुकानदार मिलावटी सामान की बिक्री करता पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अभियान निरंतर जारी रहेगा।