फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Follow the path of goodness and worship God: Chandramati

अच्छाई के मार्ग पर चलकर करें भगवान की भक्ति : चंद्रमति

Sat, 08 Nov 2025 12:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Nov 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Follow the path of goodness and worship God: Chandramati
खेकड़ा। बड़ागांव के त्रिलोक तीर्थ धाम जैन मंदिर में शुक्रवार को भक्तांबर महामंडल विधान हुआ, जिसमें श्रद्धालुओें ने भगवान की नित्य नियम पूजा की।
विज्ञापन

इसके बाद अभिषेक, शांतिधारा और मंड़प की शुद्धि करके विधान शुरू हुआ। श्रद्धालुओं ने 48 दीपों से भगवान पार्श्वनाथ की पूजा की। धर्म सभा में आर्यिका चंद्रमति माता ने प्रवचन देते हुए कहा कि मनुष्य को जीवन में कभी किसी का बुरा नहीं करना चाहिए। भलाई न कर सको तो बुराई भी मत करो। यदि सम्मान पाने की भावना के साथ कार्य किया जाता है तो प्रशंसा भी होती है। जिसे सम्मान की चाहना नहीं, उसका कोई अपमान भी नहीं करता। ऐसे लोगों की कोई निंदा भी नहीं करता। सदैव अच्छाई के मार्ग पर चलकर भगवान की भक्ति करनी चाहिए। इस मौके पर त्रिलोकचंद जैन, श्यामलाल जैन, मोहित जैन, अभिषेक जैन, दीपक जैन, मनोज जैन, प्रवीन जैन, विकास जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed