{"_id":"5fe62e1e8ebc3e3c9037d93d","slug":"fog-prevails-in-the-morning-relief-in-sunlight-baghpat-news-mrt5173303157","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह में छाया रहा कोहरा, धूप में मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह में छाया रहा कोहरा, धूप में मिली राहत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। जिले में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा। इससे लोगों को परेशानी हुई। सर्दी से बचाव के लिए लोगों ने अलाव का सहारा लिया। हालांकि धूप निकलने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 21.4 व न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री रहा।
घना कोहरा होने के कारण हाईवे पर वाहनों का आवागमन कम रहा। कुछ वाहन हाईवे के किनारे ता कुछ सड़कों पर रेंगते हुए नजर आए। सर्दी से बचाव के लिए नगर में जगह-जगह अलाव जलवाए गए। सर्दी के कारण नगर में लोगों की आवाजाही भी कम रही। धूप खिलने के बाद लोगों ने राहत महसूस की। शाम से समय हवा ने फिर से लोगों को सर्दी का एहसास कराया। ईओ ललित कुमार आर्य ने बताया कि लोगों को सर्दी से बचाव के लिए नगर में होलिका चौक, बड़ा बाजार, प्याऊ चौकी सोनीपत बस स्टैंड, पुराना कस्बा सहित दस मुख्य स्थानों पर अलाव जलवाए गए।
गर्म पानी का करें सेवन
बागपत। सीएचसी अधीक्षक डॉ विभाष राजपूत का कहना है कि सर्दी से बचाव के लिए ठंडे पेय पदार्थो का सेवन करने से परहेज करने व गर्म पानी का सेवन करना चाहिए।
बच्चों व बुजुर्गों का रखे विशेष ध्यान
बागपत। सीएचसी अधीक्षक डॉ विभाष राजपूत का कहना है कि सर्दी में बच्चों व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की जरूरत होती है। सर्दी के कारण बच्चों में निमोनिया व बुजुर्गों को सांस लेने में तकलीफ हो सकती है।