फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Fog increased trouble, drop in temperature increased the cold

Baghpat News: कोहरा ने बढ़ाई परेशानी, तापमान में गिरावट से बढ़ी ठंडक

Fri, 27 Dec 2024 12:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Fri, 27 Dec 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
Fog increased trouble, drop in temperature increased the cold
बागपत। जिले में बृहस्पतिवार सुबह को घने कोहरे ने फिर दस्तक दी और इससे लोगाें की परेशानी बढ़ गई। कोहरे के कारण सड़कों पर वाहन रेंगते हुए नजर आए। कोहरा आने के साथ ही तापमान में गिरावट दर्ज की गई और इससे ठंडक बढ़ गई।
विज्ञापन

यहां बृहस्पतिवार की सुबह एक बार फिर कोहरा छाया रहा और करीब दस बजे के बाद कोहरा छंटा। कोहरे के कारण मेरठ-बागपत हाईवे, दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे और ईस्टर्न पेरीफेरल हाईवे पर वाहनों की रफ्तार थम गई और वाहन चालक लाइट जलाकर अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए। कोहरा छंटने पर धूप निकलने से लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

कई स्थानों पर लोगों ने अलाव का सहारा लेकर ठंड को दूर किया। यहां अधिकतम तापमान 18 व न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार का अधिकतम तापमान 19 डिग्री रहने और बारिश होने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed