फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Fog increased trouble, drop in temperature increased the cold

Baghpat News: बिना जूतों के स्कूल जा रहे हैं बच्चे

Fri, 27 Dec 2024 12:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Fri, 27 Dec 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
Fog increased trouble, drop in temperature increased the cold
बागपत। यहां अफसरों की नजर में परिषदीय विद्यालयों के छह हजार बच्चों को ठंड नहीं लगती है। अभी तक इन बच्चों के खाते में डीबीटी की 1200 रुपये की धनराशि नहीं भेजी गई है। जबकि दिसंबर माह भी गुजरने वाला है। शिक्षा विभाग द्वारा खाते में पैसे नहीं भेजने के कारण बच्चों को बिना ड्रेस व जूते के विद्यालय में जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिले के परिषदीय विद्यालयों में करीब 71 हजार छात्र-छात्राएं पंजीकृत है और इनमें से 65 हजार विद्यार्थियों के अभिभावकों के खाते में डीबीटी के माध्यम से 1200-1200 रुपये भेज दिए गए हैं। मगर, अभी छह हजार विद्यार्थी योजना से वंचित हैं। यह धनराशि अप्रैल माह से पहुंचना शुरू हो जाती है, ताकि बच्चे स्कूल में ड्रेस पहनकर जाए। स्कूल खुले हुए नौ माह का समय गुजर चुका है।
विज्ञापन

फिर भी बच्चों के खाते में धनराशि तक नहीं पहुंच सकीं। बच्चों को उम्मीद थी कि सर्दी शुरू होने से पहले धनराशि आ जाएगी, मगर ठंड शुरू हो चुकी है और ऐसे में उन्हें बिना जर्सी व ड्रेस के बिना ही स्कूल जाना पड़ रहा है। अभिभावक भी कई बार 1200-1200 रुपये की धनराशि खाते में भेजने की मांग कर चुके हैं। फिर भी कुछ नहीं किया जा रहा है। विभाग की लापरवाही के कारण बच्चों को ठंड में बिना जर्सी के ही स्कूल में आना पड़ रहा है। अब दिसंबर माह भी समाप्त होने वाला है और अभी उनके खाते में धनराशि आने की उम्मीद नहीं है। ऐसे में बच्चों को अभी इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed