फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Flying Rang Gulal, devotees bid farewell to Ganapati

उड़ा रंग गुलाल, श्रद्धालुओं ने दी गणपति को विदाई

Tue, 01 Sep 2020 10:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
Flying Rang Gulal, devotees bid farewell to Ganapati
- यमुना नदी और नहरों में विसर्जित की गई मूर्तियां
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बागपत/छपरौली। जिले में गणेश चतुर्थी का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। खूब रंग गुलाल उड़ाया गया। यमुना नदी के अलावा नहरों में भी गणपति की मूर्तियां विसर्जित की गई। श्रद्धालुओं के बीच उत्साह रहा।
नगर के सिसाना रोड से गणपति की मूर्ति को श्रद्धालु सिसाना गांव स्थित यमुना के खादर में लेकर पहुंचे और यमुना में विसर्जित किया। पंडित नीरज शास्त्री, ब्रजमोहन, कुलदीप भारद्वाज, नागेश शर्मा, देवेश चौहान, शिवम, सुनील कुमार, रोहित उपाध्याय, नीरज कश्यप मौजूद रहे। छपरौली के साथ-साथ क्षेत्र में गणेश चतुर्दशी धूमधाम से मनाई गई। महिलाओं ने भजन कीर्तन से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। उन्होंने भगवान गणेश की पूजा अर्चना की और सम्मान सहित उसे विसर्जन के लिए नदी तट पर ले गईं। सभी ने फिर से पूजा अर्चना करने के बाद उसे जल में विसर्जित किया। तिलवाड़ा, हलालपुर, छपरौली आदर्श नंगला, सिनौली, रठौडा व मुकुंदपुर गांवों सहित मौजीजाबाद नांगल से अनेक श्रद्धालु यमुना घाट पर आए। राजवीर वर्मा, राजेश, पंकज, सतबीर कश्यप, ज्योति प्रसाद, अजय कुमार, मुकुल प्रसाद, श्याम कुमार, विशु, अंकुर, मनीष, बबलू, सौरभ, रूबी, संतोष वर्मा, मोनी वर्मा, खुशी, ममता, सोमवती, सुदेश, हर्षित, कविता शर्मा, विमला, निर्मला पंवार शामिल रहे।
विज्ञापन

गैड़बरा में किया गया सामूहिक यज्ञ
दोघट। गांव गैड़बरा में चतुर्दशी के उपलक्ष्य में सामूहिक यज्ञ किया गया। पूरे गांव ने यज्ञ में आहुति दी। यज्ञमान बिल्लू भगत और पुरोहित आचार्य कपिल रहे। योगेंद्र , अरविंद ,अमर सिंह, डॉ योगेंद्र, सोनू, कपिल, वीरेंद्र उपस्थित रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed