फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Flaws in BJP government policy and due: Prime

भाजपा सरकार की नीति और नियत में खोट : प्रधान

Tue, 01 Sep 2020 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Flaws in BJP government policy and due: Prime
सपा जिलाध्यक्ष ने की लखनऊ में कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज की निंदा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। सपा जिलाध्यक्ष बिल्लू प्रधान ने कहा कि भाजपा सरकार की नीति और नियत में खोट है। जेईई-नीट की परीक्षा रदद करनी चाहिए थी। लखनऊ में पुलिस द्वारा कार्यकर्ताओं की पर की गई लाठीचार्ज की निंदा की।
मंगलवार को सोनीपत स्टैंड स्थित कार्यालय पर जिलाध्यक्ष बिल्लू प्रधान ने कहा कि भाजपा सरकार अलोकतांत्रिक तरीके से शासन कर रही है और विरोध करने पर लोगों का दमन किया जा रहा है। पार्टी जनसमस्याओं को लेकर आंदोलन करेगी। इस दौरान उन्होंने और महिला विंग की जिलाध्यक्ष डॉ सीमा यादव ने महिलाओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई। पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री ओमवीर तोमर व तराबुद्दीन ने भी विचार रखे। बैठक में भारत रत्न पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। संचालन प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के अध्यक्ष नगेन्द्र सिंह ने किया। बैठक में डॉ तरुण यादव, रिफाकत, राशिद तसलीम, सुरेंद्र पंवार, अजेंद्र, ब्रह्मपाल यादव, डॉ रामवीर सिंह, डा. जितेन्द्र यादव, विवेक वर्धन, कृष्णपाल सिंह, डॉ शालिनी राकेश, राजेंद्र यादव, राधे गुर्जर, राजीव प्रधान, विक्रम, राहुल यादव, टीटू प्रधान, तहसीम, संजीव, इस्लाम, रविंद्र नैन, नीलम राठी, प्रवीण शास्त्री, विपिन कश्यप, हरेंद्र, इकबाल, डॉ सतीश गौड़, सलीम त्यागी, जगपाल यादव, सोनू यादव, रानी देवी, पारुल जैन, मिथलेश, राजकुमारी, जमीला आदि रहे।
विज्ञापन

कैंप लगाकर किया जाएगा समस्या का समाधान
रमाला। छपरौली विधायक सहेंद्र सिह ने बताया कि किसान सम्मान निधि से वंचित किसान काफी परेशान है और आए दिन तहसील के चक्कर लगा रहे है। कुछ किसान इस समस्या को लेकर उनके पास भी आए थे। बुधवार को उनके रमाला में नवनिर्मित आवास पर कृषि विभाग के अधिकारी कैंप लगाकर किसानों की समस्या का समाधान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed