फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Five policeman including police station incharge suspended for illegal recovery in Baghpat

Baghpat: अवैध वसूली की विडियो वायरल होने पर निवाड़ा चौकी प्रभारी समेत पांच सस्पेंड

Mon, 07 Nov 2022 08:38 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 07 Nov 2022 08:38 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बागपत में अवैध वसूली के वीडियो वायरल होने पर चौकी प्रभारी समेत पांच पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। एसपी के निर्देश पर यह बड़ी कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
Five policeman including police station incharge suspended for illegal recovery in Baghpat
रिश्वत लेते बीएमओ गिरफ्तार (साकेंतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बागपत में अवैध वसूली करते हुए विडीओ वायरल होने पर एसपी नीरज कुमार जादौन ने निवाड़ा चौकी प्रभारी समेत कई पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया है।
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि रविवार शाम को कई वीडियो मिले। जिनमें निवाड़ा चौकी पर हरियाणा से पुआल लेकर आने वाले वाहनो से रुपये लेते कुछ लोग दिख रहे हैं। इन वीडियो की सीओ बागपत डीके शर्मा से जांच कराई गई तो पता चला कि वहां पुलिस वसूली में लिप्त है।

यह भी पढ़ें: BAGHPAT: हाथ में पीएम मोदी का मुखौटा, लालटेन और टॉर्च लेकर लेकर हाईवे तलाश रहा ये शख्स, पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


एसपी ने निरीक्षक शैलेन्द्र मुरारी दीक्षित, वीर सिंह प्रभारी चौकी निवाड़ा, कांस्टेबल प्रत्यक्ष, गौरव, यतेन्द्रको सस्पेंड कर दिया और इनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए गए। अपर पुलिस अधीक्षक इन सभी के खिलाफ जांच करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बागपत थाना प्रभारी दिनभर छुपाए रहे मामला
अवैध वसूली करते हुए वीडियो वायरल होने का बागपत थाना प्रभारी को दिन में ही पता चल गया था। लेकिन वह मामले को दबाए रहे और एसपी तक को नहीं बताया गया। जब वीडियो एसपी तक पहुंची, तब उन्हें इस बारे में पता चला और कारवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed