{"_id":"65d664a57a3b5d3dfc02fc54","slug":"five-miscreants-arrested-for-looting-bamnauli-power-plant-baghpat-news-c-28-1-smrt1012-110186-2024-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: बामनौली बिजलीघर पर लूट करने वाले पांच बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: बामनौली बिजलीघर पर लूट करने वाले पांच बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
दोघट। बामनौली बिजलीघर पर लूट व अलग-अलग स्थानों से विद्युत केबल चोरी करने वाले पांच बदमाशों को पुलिस ने सरौरा चौकी पर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके पास से सामान लदी दो बुलेरो भी बरामद की।
दोघट पुलिस ने सरौरा पुलिस चौकी पर मंगलवार शाम चेकिंग के दौरान दो बुलेरो पिकअप गाड़ी को रोका तो उसमे बैठे युवक गाड़ी से उतरकर भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें दबोचा। थाना प्रभारी सोनवीर सिंह सोलंकी ने बताया कि पिछले सप्ताह बामनौली बिजलीघर पर पांच-छह बदमाशों ने विद्युतकर्मियों को बंधक बनाकर बैटरी व नकदी लूटी थी। इसके अलावा दोघट बिजलीघर से केबल, टीकरी के जंगल से 15 खंभों से तीन दिन पहले ही तार चोरी किए गए थे। मंगलवार शाम सरौरा चौकी के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने दोनों गाड़ियों में 13 क्विंटल तार, केबल, इंसुलेटर, ट्रांसफार्मर का तेल, 2250 रुपये, छह बैटरी, दो तमंचे, एक देशी बंदूक बरामद की है। पकड़े गए चोर मोहित निवासी भभीसा थाना कांधला शामली, अरविंद निवासी बराल थाना बुढ़ाना मुजफ्फरनगर, नोमान निवासी कांधला शामली, मोहित निवासी तमेलागढ़ी हाल निवासी कांधला, मनोज निवासी झिंझाना शामली है। गिरफ्तार बदमाशों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उनको जेल भेज दिया गया।