फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Five members of the interstate gang who steal in tube wells arrested

Baghpat News: नलकूपों में चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार

Wed, 22 May 2024 04:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Wed, 22 May 2024 04:38 AM IST
विज्ञापन
Five members of the interstate gang who steal in tube wells arrested
बागपत। नलकूपों में चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के पांच सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जिनके पास से नलकूपों से चोरी किए गए केबल, कॉपर, पेंचकस और चोरी में प्रयुक्त कार, तमंचे समेत अन्य सामान बरामद किया।
विज्ञापन


एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि पिलाना मोड़ पर सोमवार रात सर्विलांस और सिंघावली अहीर थाना पुलिस की चेकिंग में गिरफ्तार किए गए चोर गिरोह के सदस्य 150 से अधिक नलकूपों में चोरी कर चुके हैं। चेकिंग में गिरफ्तार किए गए चोर गिरोह के सरगना श्याम कुमार, जुबेर, अमित निवासी बसौद, आकिब मलिक निवासी लिसाड़ी गेट मेरठ, रहीसुद्दीन उर्फ पप्पू निवासी लोनी ने पूछताछ में कई जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि चोर गिरोह का सरगना श्याम कुमार, अमित कुमार, आकाश, सोनू व जुबेर के साथ मिलकर नलकूपों को चिह्नित करते थे और फिर आकिब, पप्पू, रहीश, कासिफ व दिलशाद के साथ मिलकर चोरी करते थे। जहां से चोरी किए गए तारों को जलाकर कॉपर और तांबा निकालकर लोनी के कबाड़ियों को बेच देते थे। जिनसे केबल के टुकड़े, 11.8 किलो ताबे का तार, स्टार्टर, नौ कट आउट, एक कार, पेंचकस, प्लास, हथौड़ा, छैनी, तीन चाबी, एक तमंचा, दो कारतूस और चाकू बरामद किया गया। जिन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गाजियाबाद समेत अन्य जगहों पर रहने वाले गिरोह के पांच सदस्य अभी फरार है, जिनकी तलाश में दबिश दी जा रही है। उधर खुलासा करने वाली टीम को एसपी ने दस हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की।
- साइकिल पर जाता है श्याम, फिर बुलाता था गाड़ी
एसपी ने बताया कि गिरोह का सरगना श्याम काफी शातिर है। जिसका साथी मुस्तकीम छपरौली थाने से जेल जा चुका है। उन्होंने बताया कि श्याम साइकिल पर जंगल में घूमता रहता था, जिससे किसानों को शक न हो। नलकूपों में चोरी के बाद गाड़ी बुलाकर सामान भरवा देता था। चोरी किया गया सामान बसौद गांव के कबाड़ी जुबेर को बेच देते थे। जो 500 रुपये किलो के हिसाब से कॉपर खरीदकर लोनी के कबाड़ी आकिब और पप्पू को 650 रुपये किलो बेच देता था। आकिब और पप्पू दिल्ली के कबाड़ियों को कॉपर बेच देते थे।

- चोर गिरोह के सदस्यों पर दर्ज हैं 15-15 मुकदमे

चोरों ने 12 मार्च को कमाला गांव के किसान जितेंद्र सिंह समेत 11 नलकूपों में चोरी की घटना को अंजाम दिया था। एक अप्रैल को किसान धर्मपाल के नलकूप में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। जिसके बाद पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई थी। एसपी ने बताया कि चोर गिरोह के सदस्य आकिब, पप्पू, अमित के खिलाफ 15-15 मुकदमे दर्ज हैं, जबकि जुबेर और श्याम के खिलाफ 16-16 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed