{"_id":"639c6ab26aa79d5c5e4ade4b","slug":"five-leaders-including-former-mla-of-rld-surrendered-in-court-in-baghpat","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: रालोद के पूर्व विधायक समेत पांच ने किया सरेंडर, 2007 का है मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: रालोद के पूर्व विधायक समेत पांच ने किया सरेंडर, 2007 का है मामला
Fri, 16 Dec 2022 06:25 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 16 Dec 2022 06:25 PM IST
सार
Baghpat News: रालोद के पूर्व विधायक समेत पांच ने शुक्रवार को कोर्ट में सरेंडर किया। बताया गया कि 2007 में यह मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
रालोद विधायक।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बागपत में विधानसभा चुनाव 2007 में बिनौली थाने में दर्ज हुए आचार संहिता उल्लंघन के मुकदमे में रालोद के पूर्व विधायक समेत पांच आरोपियों ने शुक्रवार को न्यायालय में सरेंडर कर दिया। जिन्हें न्यायालय से जमानत मिल गई।
विज्ञापन
अधिवक्ता जयवीर सिंह ने बताया कि बरनावा विधानसभा सीट से रालोद प्रत्याशी सतेंद्र सोलंकी के कार्यालय का 29 मार्च 2007 को जिवाना गुलियान गांव में उद्घाटन किया गया था। जहां बिना अनुमति भीड़ इकट्ठा होने पर पुलिस ने प्रत्याशी सतेंद्र सोलंकी, पूर्व विधायक वीरपाल राठी, राजू सिरसली, विधायक योगेश धामा, पूर्व विधायक लोकेश दीक्षित, हरेंद्र सोलंकी, रामपाल सिंह यादव, अप्पू प्रधान समेत कई नामजद व सैकड़ों अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: PHOTOS: जिगर के टुकड़े की तलाश, आखिर कब मिलेगा सूर्यांश, परिजनों का कलेजा चीर रही अनहोनी की आशंका
विज्ञापन
वहीं शुक्रवार को पूर्व विधायक वीरपाल राठी, विवेक चौधरी, राजू सिरसली, अखिलेश प्रधान, मनोज यादव ने कोर्ट पहुंचकर सरेंडर कर दिया। जिसमें सुनवाई के बाद न्यायालय ने जमानत मिल गई।
यह भी पढ़ें: UP: लिव-इन में विवाद तो कहीं नौकरी जाने पर आत्महत्या, सामने आए ये चार दर्दनाक मामले, हर तरफ मचा कोहराम