फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Five laborers buried in debris from falling Lanterne

लेंटर गिरने से मलबे में पांच मजदूर दबे

Mon, 21 Nov 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Mon, 21 Nov 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
Five laborers buried in debris from falling Lanterne
बड़ौत के शोरगिरान मौहल्लें में लेंटर गिरने से मजदूर को अस्पताल ले जाते लोग। - फोटो : amar ujala
बागपत के बड़ौत के शोरगिरान मोहल्ले में पुराने मकान को तोड़ते समय अचानक लिंटर गिर गया, जिसमें पांच मजदूर दब गए। इससे वहां अफरातफरी मच गई। किसी तरह लोगों ने दबे मजदूरों को निकाला। जिनमें से एक को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसको लेकर लोगों ने हंगामा किया। बाद में पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन अभी तक इस मामले में कोई तहरीर कोतवाली में नहीं दी गई है।
विज्ञापन


शोरगिरान मोहल्ले में हाल ही में अंसार के जर्जर मकान को इंद्र नामक व्यक्ति ने खरीदा था। वह पुराने मकान को तुड़वा रहा था। जिसमें बड़ौली रोड के गौरव, सन्नी, विक्की, नत्थू, सोनू नामक मजदूर मकान को तोड़ रहे थे। शनिवार की शाम जब इस मकान का लेंटर तोड़ रहे थे तो अचानक लिंटर गिर गया और वे मलबे में दब गए। लिंटर गिरने से मजदूरों की चीखे निकलने लगी और आसपास के लोगों ने किसी तरह उन्हें बाहर निकाला। सोनू को गंभीर चोट आई है। उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जबकि अन्य मजदूरों को मामूली चोटें आई है।
विज्ञापन


सूचना पर भारी भीड़ ने वहां जमकर हंगामा किया। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच कर चली गई। लोगों का कहना था कि मकान मालिक द्वारा तुड़ाई कराते समय लापरवाही बरती गई है। जिसके चलते यह हादसा हुआ है। लेकिन बड़ा हादसा होने से टल गया। इस संबंध में जब कोतवाली प्रभारी मुकेश कुमार का कहना है कि अभी इस मामले में कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आती है तो रिपोर्ट दर्ज कर मकान मालिक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed