{"_id":"67c5fdc4a71f88fb9e0f81b9","slug":"five-interstate-arms-smugglers-arrested-eight-pistols-recovered-baghpat-news-c-28-1-bag1001-127365-2025-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: पांच अंतरराज्यीय हथियार तस्कर गिरफ्तार, आठ पिस्टल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: पांच अंतरराज्यीय हथियार तस्कर गिरफ्तार, आठ पिस्टल बरामद
विज्ञापन
गिरफ्तार किए गए आरोपी अंकित, आशीष, दिपांशु, आकाश, मोहित। संवाद
बागपत। नीरज बवाना गिरोह के पांच अंतरराज्यीय हथियार तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार कर आठ पिस्टल और आठ कारतूस बरामद किए। यूपी के कई जिलों के साथ ही दिल्ली, हरियाणा में पिस्टल सप्लाई करने के लिए इंस्टाग्राम और फेसबुक पर पसंद कराए जाते थे और फिर कैश ऑन डिलीवरी की जाती थी। पिस्टल दर्रा से आने के कारण पाकिस्तान कनेक्शन को लेकर भी पुलिस जांच कर रही हैं।
पुलिस ने रविवार रात को अहैड़ा रेलवे हाल्ट के पास से हथियार तस्कर आशीाष, दीपांशु उर्फ रामपाल, आकाश निवासी कानौली, अंकित निवासी दुजाना नोएडा व मोहित निवासी कचेड़ा नोएडा को गिरफ्तार किया। पूछताछ में तस्करों ने बागपत, गाजियाबाद, नोएडा, हरियाणा, दिल्ली में 20 पिस्टल बेचने की जानकारी दी। एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि पिस्टल तस्करी करने वाले सभी नीरज बवाना गिरोह से जुड़े हुए हैं, जो उसी के गिरोह को पिस्टल भी सप्लाई कर चुके हैं। गिरोह में सुनील तंवर उर्फ चीनू निवासी खैला, नवीन निवासी सोनिया विहार नई दिल्ली, कपिल, जिम्मी निवासी बिचपड़ी, सूरज निवासी नंगला जाफराबाद समेत दस अन्य सदस्य भी शामिल हैं, जिनकी तलाश शुरू कर दी गई है।
n दर्रा में बनी पिस्टल, पाकिस्तान से तस्करी का शक : अंतरराज्यीय हथियार तस्कर गिरोह से बरामद हुई पिस्टल दर्रा की बताई जा रही है। दर्रा पीओके यानी पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर क्षेत्र में है। पिस्टल बरामदगी के बाद पाकिस्तानी कनेक्शन होने का शक भी गहरा गया। पुलिस ने इस पहलू पर भी जांच शुरू करा दी। हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो सकी।
विज्ञापन
n खतरा, सुरक्षा और शौक में खरीदे हथियार : गिरफ्तार किए गए अंकित निवासी दुजाना ने भी तस्करों से एक पिस्टल खरीदी थी। पूछताछ में अंकित ने बताया कि उसके परिवार की अनिल दुजाना से दुश्मनी चल रही थी और उसके परिवार की हत्या कर दी गई थी। इसके बाद अनिल दुजाना का भी एनकाउंटर हो गया। अनिल दुजाना गिरोह से दुश्मनी के चलते अंकित को भी जान का खतरा सताने लगा था। इसी को लेकर उसने पिस्टल खरीदी। उधर, पिस्टल खरीदने वाले लोनी और निबाली के युवक खुद की सुरक्षा और शौक में पिस्टल खरीदने की बात कही। पुलिस ने उनकी भी तलाश शुरू कर दी।