फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Five infected including Divisional Manager of Canara Bank

कैनरा बैंक के डिवीजन मैनेजर सहित पांच संक्रमित

Sat, 03 Apr 2021 11:14 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Apr 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
Five infected including Divisional Manager of Canara Bank
बड़ौत सीएचसी में कोरोना वैक्सीनेशन कराती महिला। - फोटो : BARAUT
स्वास्थ्य विभाग ने बैंक शाखा को सील कर सैनिटाइजर का छिड़काव कराया
विज्ञापन

अब जिले में 23 केस एक्टिव, दो मरीजों को ठीक होने पर अस्पताल से दी गई छुट्टी
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। केनरा बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय के डिविजनल मैनेजर राज सिंह सहित पांच लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग ने स्वास्थ्य विभाग ने बैंक शाखा को सील कर सैनिटाइजर का छिड़काव कराया। अब जिले में अब संक्रमितों की संख्या 2372 हो गई है। शनिवार को दो मरीजों को ठीक होने पर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। 23 केस एक्टिव है।
सीएमओ डॉ आरके टंडन ने बताया कि शनिवार को केनरा बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय के डिविजनल मैनेजर राज सिंह के अलावा दो सिसाना, एक मीतली और एक बड़ौत के युवक में संक्रमण की पुष्टि हुई है। राजसिंह का मेरठ और बड़ौत के युवक का नोएडा में आना जाना है। बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय में सैनिटाइजर का छिड़काव कराकर कार्यालय को सील कर दिया गया है। संक्रमितों के क्षेत्र के लोगों को संक्रमण से बचाव के लिए कोरोना गाइड लाइन का पालन करने के निर्देश दिए गए है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग को गुमराह करते रहे डिविजन मैनेजर
बागपत। कैनरा बैंक के डिविजनल मैनेजर राजसिंह में कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने पर वह स्वास्थ्य विभाग को गुमराह करते रहे। इस पर प्रभारी सीएचसी अधीक्षक ने उनके खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। प्रभारी अधीक्षक डॉ प्रदीप ने बताया कि बैंक के डिविजनल मैनेजर की 31 मार्च को कोरोना की जांच की गई थी। शनिवार की सुबह उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। विभाग ने उनके फोन पर संपर्क किया, तो उन्होंने बागपत न होने और यहां आने से ही इंकार कर दिया। डिविजनल मैनेजर शाम तक विभाग की टीम को गुमराह करते रहे। इस पर उनके खिलाफ बागपत कोतवाली में विभाग की ओर से तहरीर दी है। इस बारे में डीएम राजकमल यादव, एसपी अभिषेक सिंह को भी अवगत कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed