फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Five cows died in Khekra's temporary cowshed

खेकड़ा की अस्थाई गोशाला में पांच गायों की मौत

Sat, 07 Aug 2021 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Five cows died in Khekra's temporary cowshed
खेकड़ा नगर पालिका की अस्थाई गौशाला मे गांयो की मौत होने के बाद कर्मचारियो को हडकाते एसडीएम अजय कु - फोटो : KAHKRA
- नगर पालिका ने चुपके से मृत गायों को कूड़े के ढेर में दबाने का किया प्रयास
विज्ञापन

- मृत गायों की विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो पहुंचे अफसर
- एसडीएम ने दिए संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा (बागपत)। नगर पालिका की अस्थाई गोशाला में शुक्रवार की राते पांच गायों की मौत हो गई। नगर पालिका प्रशासन ने चुपके से उन्हें कूड़े के ढेर में दबाने का प्रयास किया, लेकिन वायरल विडियो ने उनकी पोल खोल दी। उपजिलाधिकारी ने शनिवार को मौके पर पहुंचकर नगर पालिका ईओ को फटकारा। पशु चिकित्साधिकारी को बुलवाकर मृतक गायों का पोस्टमार्टम कराया। एसडीएम ने गोशाला में तैनात कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।
खेकड़ा में नगर पालिका की पेयजल टंकी परिसर में बेसहारा गोवंश आश्रय स्थल के लिए अस्थाई गोशाला खुली हुई है। प्रशासन ने इसकी जिम्मेदारी नगर पालिका प्रशासन को सौंपी हुई है। शुक्रवार की रात्रि में गोशाला में पांच गायों ने दम तोड़ दिया। शनिवार की सुबह पता चलते ही नगर पालिका प्रशासन में हड़कंप मच गया। अधिकारियों की लताड़ और कार्रवाई से बचने के लिए चुपके से मृत गायों को कूड़े के ढेर में दबाने की तैयारी शुरू कर दी। ट्रैक्टर ट्राली में लादकर मृत गायों को कूड़ा स्थल पर भी पहुंचा दिया गया। मगर, इसकी सोशल मीडिया पर विडियो वायरल हो गई। विडियो में मृत गायों के शवों को ट्राली में लादकर ले जाते कर्मचारी दिखाई दिए। वीडियो वायरल होते ही तहसील प्रशासन में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

आनन फानन में उपजिलाधिकारी अजय कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी अनिल पंडित सहित गोशाला की देखरेख करने वाले कर्मचारियों जमकर फटकारा। पशु चिकित्साधिकारी मुकेश गुप्ता को बुलवाकर मृत गायों का पोस्टमार्टम कराया। फिर विधिवत उन्हें जेसीबी से गड्ढे खुदवाकर जमीन में दबवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोशाला को लेकर पहले से लगते रहे हैं आरोप
यह गोशाला शुरू से ही आरोपों में घिरी हुई है। नगरपालिका के सभासदों के साथ ही कई नगरवासी गोशाला में साफ सफाई न रखे जाने, गायों को भरपेट चारा न दिए जाने और ठीक से उनकी देखभाल न किए जाने के आरोप लगाते रहे हैं। उनकी शिकायत पर कई बार जनपद और तहसील के अधिकारियों ने भी मौके पर पहुंचकर गोशाला का निरीक्षण किया। उन्हें भी वहां गंदगी मिली। गायों के चारे की व्यवस्था ठीक नहीं मिली। अधिकारियों ने अधिशासी अधिकारी अनिल पंडित को कड़े निर्देश भी दिए। मगर, गौशाला की स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ।
आरोप : पांच नहीं सात गायों की हुई मौत
नगर निवासी सभासद सुधीर धामा का आरोप है कि शुक्रवार की रात में गोशाला में पांच नही सात गायों की मौत हुई है। दो मृत गायों को नगरपालिका ने गायब करा दिया है। यदि कल तक सभी सात गायों का पोस्टमार्टम और आरोपियों पर कार्रवाई न हुई तो सभासद सामूहिक रूप से डीएम को इस्तीफा देंगे।

पोस्टमार्टम से होगी स्थिति स्पष्ट
ईओ ने बताया है कि गोशाला में तीन बछड़ों की मौत हुई है। पोस्टमार्टम के बाद उनका अंतिम संस्कार कराया गया है। पोस्टमार्टम से गायों की मौत से पर्दा उठेगा। उन्होंने ईओ अनिल पंडित को मामले की जांच कर जिम्मेदार लोगों से स्पष्टीकरण लेने और उन्हें हटाने के निर्देश दिए है। - अजय कुमार, उपजिलाधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed