फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   First women's gym opened in Bijraul village

बिजरौल गांव में खुला पहला महिला जिम

Sat, 24 Jul 2021 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
First women's gym opened in Bijraul village
डीएम राजकमल यादव ने ने फीता काटकर किया शुभारंभ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत (बागपत)। शहरवासियों की तरह अब बिजरौल गांव की महिलाएं व युवतियों भी सेहत बनाएंगी। काफी इंतजार के बाद शनिवार को डीएम ने ग्राम निधि से तैयार हुए महिला जिम का फीता काटकर शुभारंभ किया।
डीएम राजकमल यादव ने कहा कि महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति विशेष ध्यान रखना चाहिए। प्रतिदिन अपनी स्वेच्छा से योग और जिम करें। इसके बाद डीएम ने बागपत खेल विकास अभियान के अंतर्गत बना जा रहे खेल मैदान का स्थलीय निरीक्षण भी किया। इस अवसर पर एसडीएम दुर्गेश मिश्र, बीडीओ राहुल वर्मा, एसडीओ कृषि तेजपाल चौहान, एडीओ पंचायत सुधीर तोमर, ग्राम सचिव भूपेंद्र, ग्राम प्रधान हरेन्द्र पहलवान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

चार लाख रुपये की लागत से तैयार हुआ जिम
तीन माह पूर्व बिजरौल गांव में जन चौपाल मेें मंडलायुक्त सुरेंद्र सिंह पहुंचे थे। इसी दौरान महिलाओं ने मंडलायुक्त के सामने गांव में जिम खोलने की मांग की थी। मंडलायुक्त ने उसी वक्त महिलाओं के लिए जिम खोलने की घोषणा की थी। बीडीओ राहुल वर्मा ने बताया कि ग्राम निधि से जिम तैयार किया गया है। इसमें चार लाख रुपये की लागत आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाएं खुश
महिला रेखा व अनीता का कहना था कि कामकाज के चक्कर में बाहर घूमना नहीं होता। अब गांव में जिम खुल गया है तो बेटियों के साथ जिम में आएंगे और सेहत सुधारेंगे।
बिजेंद्र व प्रियंका का कहना था कि जिम खुलने से काफी खुशी हुई है। ऐसा लग रहा है कि पहली बार गांव में महिलाओं के लिए कोई ढंग का काम हुआ है।
सरला व शिमला का कहना है कि गांव में जिम खुलने से बहुत सी महिलाओं का इसका लाभ मिलेगा। महिलाएं फिट रहेगी, जिससे उनका स्वास्थ्य और बेहतर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed