फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   First threw the sister from the roof, then slit her throat with a knife

बहन को पहले छत से फेंका, फिर चाकू से रेत दिया गला

Thu, 14 Apr 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
First threw the sister from the roof, then slit her throat with a knife
सिंघावली अहीर थाने में पुलिस हिरासत में हत्या का आरोपी मोनिश - फोटो : BAGHPAT
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत/अमीनगर सराय। तिलपनी गांव निवासी किशोरी तरन्नुम की हत्या में बुधवार की रात उसके भाई मोनिश ने ही की थी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को मोनिश को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया। पुलिस के मुताबिक, मोनिश ने बहन के प्रेम प्रसंग के कारण लोगों के ताना मारने पर कई दिन पहले ही हत्या की साजिश रची थी। वह लोगों के ताना मारने से परेशान था। इसी से आजिज आकर पहले उसने तरन्नुम को छत से नीचे फेंक दिया। जब वह बेसुध हो गई तो चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस ने पूछताछ के बाद उसका चालान कर दिया।
सीओ अनुज मिश्रा के अनुसार तिलपनी गांव में रहने वाली 17 वर्षीय तरन्नुम का कई महीनों से बरसिया गांव के रहने वाले दूर के रिश्तेदार जाकिर से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह प्रेमी के घर अकसर जाती रहती थी। इसी कारण उसके भाई मोनिश ने बुधवार रात को उसकी हत्या कर दी थी। तरन्नुम के मौसा ने उसके भाई मोनिश के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। सीओ के अनुसार सिंघावली अहीर थाना पुलिस ने हत्यारोपी मोनिश को गिरफ्तार करते हुए हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया है। पुलिस पूछताछ में मोनिश ने बताया कि उसकी बहन तरन्नुम के प्रेम प्रसंग के कारण गांव के लोग उसको ताना मारते थे। इस कारण ही उसने बहन की हत्या करने की साजिश रची। बुधवार को घर कोई नहीं था। वह बहन को छत से नीचे खींचकर लाने लगा। बहन ने हाथापाई की। इस पर उसने बहन को छत से नीचे फेंक दिया। इससे वह बेसुध हो गई। तभी उसने चाकू से उसका गला रेत दिया। हत्या के बाद वह भट्ठों के पास जाकर छुप गया। पुलिस ने उसे बृहस्पतिवार को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस से बोला मोनिश, अब बहुत पछतावा हो रहा
मोनिश ने बताया कि जब उसे लोग ताना मारते थे तो उसे बहुत गुस्सा आता था। इसी गुस्से के कारण ही उसने बहन की हत्या कर दी। मगर, हत्या करने के बाद उसे बहुत पछतावा हुआ कि आखिर उसने यह क्या कर दिया। उसने पुलिस से कहा कि वह अपने गुस्से पर काबू नहीं रख सका और उसने इस घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed