फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   First they turned the CCTV cameras, then they robbed the doctor's house

Baghpat News: पहले सीसीटीवी कैमरे घुमाये, फिर चिकित्सक के घर की चोरी

Thu, 15 Aug 2024 12:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Thu, 15 Aug 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
First they turned the CCTV cameras, then they robbed the doctor's house
बागपत, बालैनी। मुकारी गांव में चोरों ने पहले घर में लगे सीसीटीवी कैमरे को ऊपर की तरफ घुमाया। उसके बाद निजी चिकित्सक के घर से तीन लाख रुपये की नकदी और डेढ़ लाख रुपये के जेवर चोरी कर लिए।
विज्ञापन

मुकारी गांव के रहने वाले सुशील शर्मा ने बताया कि वह गांव में ही क्लीनिक चलाते हैं। मंगलवार की रात वह अपनी पत्नी जयमाला और बेटे अभिनव के साथ अपने घर के बरामदे में सोए हुए थे। रात में मकान के पीछे दीवार की तरफ से घर में घुस गए। इसके बाद घर में लगे सीसीटीवी कैमरों को ऊपर की तरफ घुमा दिया। चोरों ने कमरे में घुसकर अलमारी में रखे तीन लाख रुपये की नकदी और सोने-चांदी के जेवर चोरी कर लिए।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह नींद से जगने पर चोरी की घटना का पता चला। सूचना मिलने पर निजी चिकित्सक के घर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीम गांव में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुट गई। पुलिस का कहना है कि जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बेटे और बेटी की फीस जमा करनी थी
निजी चिकित्सक सुशील शर्मा ने बताया कि मेरठ के सुभारती में नर्सिंग का कोर्स कर रही बेटी और कोटा में नीट की तैयारी कर रहे बेटे की फीस जमा करने के लिए तीन लाख रुपये इकट्ठा कर घर में रखे थे। उसका छोटा बेटा अभिनव 12वीं कक्षा में पढ़ाई करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed