{"_id":"695e5d1a8cd43a58610485d5","slug":"first-the-families-were-convinced-and-then-the-children-were-vaccinated-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-144765-2026-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: पहले परिवारों को समझाया, फिर बच्चों को लगाए टीके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: पहले परिवारों को समझाया, फिर बच्चों को लगाए टीके
विज्ञापन
-शहर के नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में विशेष टीकाकरण अभियान का शुभारंभ
फोटो- 12
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। शहर के नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को विशेष टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया गया। यहां टीकाकरण का विरोध कर रहे परिवार के लोगों को समझाकर बच्चों को टीके लगाए गए। साथ ही उन्हें इसके लाभ बताए।
विशेष टीकाकरण अभियान का शुभारंभ सीएमओ डाॅ. तीरथलाल व डिप्टी सीएमओ डॉ. यशवीर सिंह ने फीता काटकर, बच्चे को टीकाकरण किया। सीएचसी अधीक्षक डाॅ. विभाष राजपूत ने बताया कि शहर के पुराना कस्बा व मुगलपुरा मोहल्ला के 30 परिवारों ने टीकाकरण कराने से मना कर दिया था और उन्हें मौलाना के साथ मिलकर समझाया। टीकाकरण का विरोध करने वाले परिवारों में से 20 परिवार को केंद्र पर बुलाकर टीकाकरण किया गया। साथ ही उन्हें टीकाकरण का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि टीका लगने से कोई कमजोरी या बीमारी नहीं होती है और यह हमारे स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। बताया कि जल्द ही अन्य परिवारों को भी टीके लगाए जाएंगे। इस दौरान जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. सुरुचि, डॉ. दिव्यानी, मुफ्ती शाह आलम, जुनैद, समीना चौधरी, महफूज खान, संजय रुहेला आदि मौजूद रहे।