फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   first give compensation, then pole

मुआवजा दो, फिर लगेगा पोल

Tue, 30 May 2017 02:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Tue, 30 May 2017 02:03 AM IST
विज्ञापन
 बागपत से हरसिया तक हाईटेंशन लाइन के निर्माण कार्य को लेकर चल रहे विवाद के मामले में कई गांवों के किसान कलक्ट्रेट में पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शन कर कहा जब तक जमीन का उचित मुआवजा तय नहीं होगा, तब तक पोल नहीं लगने दिए जाएंगे। उन्होंने डीएम से मुआवजा दिलवाने की मांग की। 
विज्ञापन


 अहेड़ा, दुभड़ा, पाबला बेगमाबाद, सुन्हेंड़ा, हरचंदपुर, खट्टा प्रह्लादपुर, ढ़िकौली गांव के किसानों ने कहा विद्युत निगम उनके खेतों से हाईटेंशन लाइन निकलाने के लिए पोल लगा रही है। उनको खेत में खड़ी फसल का ही खर्चा देने को बोला जा रहा है। जमीन का मुआवजा नहीं है। ऐसी स्थिति में लाइन नहीं खिंचने दी जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा खेत में पोल लगने और विद्युत लाइन खिंचने से खेत की कीमत घट जाएगी, पेड़-पौधे और कई फसलों की बुआई भी नहीं कर पाएंगे। उनकी मांग की कि 70 लाख रुपये प्रति बीघा की दर से मुआवजा दिया जाएगा। जब तक मुआवजा तय नहीं होगा, तब तक लाइन नहीं खिंचने दी जाएगी। डीएम ने किसानों को समस्या हल कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर हेमराज, श्लेक चंद, प्रदीप, गजेंद्र भाटी, अभिषेक, जगवीर मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बागपत। मौजिजाबाद नांगल गांव के किसानों ने कहा विद्युतनिगम के अफसर पहले सर्वे के अनुसार विद्युत लाइन नहीं निकाल रहे हैं। उनके खेतों में पोल खड़े करने  का प्रयास हो रहा है। जो पूरी तरह से गलत है। उन्होंने डीएम से शिकायत की है। 


सोमवार को किसान सुखवीर, तेजपाल सिंह, वेद पाल सिंह, सत्यपाल सिंह ने कहा  कंडेरा गांव के निर्माणाधीन बिजली घर पर कान्हड पावर हाउस से एक विद्युत लाइन निकाली जा रही है। इसके लिए एक सर्वे हुआ था। आरोप है कि निगम के दो अफसर सर्वे के अनुसार लाइन नहीं निकाल रहे हैं। उनके खेतों में पोल खड़े करने का प्रयास किया जा रहा है। उनको डराया धमकाया जाता है। मुकदमा दर्ज कराने तक की धमकी दी जा रही है। इससे वे परेशान हैं।  उन्होंने डीएम से शिकायत की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed