{"_id":"62d1b885410afd7d2d37b58d","slug":"first-consignment-of-1-32-lakh-books-of-ten-titles-reached-baghpat-news-mrt597157711","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस टाइटल की 1.32 लाख किताबों की पहली खेप पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस टाइटल की 1.32 लाख किताबों की पहली खेप पहुंची
विज्ञापन
बागपत। स्कूलों में बच्चों को निशुल्क मिलने वाली पाठ्य पुस्तकों की पहली खेप बागपत पहुंच गई है। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से पुस्तकों का सत्यापन शुरू करा दिया है। सत्यापन पूरा होने पर अगले सप्ताह से स्कूलों में किताबों का वितरण शुरू कराया जाएगा।
जिले में 332 प्राथमिक, 64 उच्च प्राथमिक व 136 कंपोजिट विद्यालय है। इन विद्यालयों में 70 हजार छात्र-छात्राओं का पंजीकरण है। शासन की ओर से स्कूल में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को निशुल्क पाठ्य पुस्तक उपलब्ध कराई जाती हैं। शुक्रवार को शासन स्तर से जिले में पाठ्य पुस्तकों को पहली खेप भिजवाई गई है। शुक्रवार को जिले में दस टाइटल की 1.32 लाख पाठ्य पुस्तकें भिजवाई गई हैं। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से जैन इंटर कालेज में किताबों को रखवाया गया है। किताबें मिलने पर विभाग की ओर से पाठ्य पुस्तकों का सत्यापन शुरू करा दिया है। सत्यापन पूर्ण होने पर अगले सप्ताह से बीआरसी और स्कूलों में किताबें पहुंचाई जाएंगी।
जिला समन्वयक धर्मेंद्र यादव ने बताया कि शुक्रवार को दस टाइटल की 1.32 लाख किताबें मिली हैं। किताबों का सत्यापन शुरू करा दिया है। सत्यापन पूर्ण होने पर अगले सप्ताह स्कूलों में बच्चों को किताबें उपलब्ध कराई जाएंगी।