{"_id":"5e29dd138ebc3e4adb512911","slug":"first-caught-in-love-then-the-video-of-the-rape-is-viral-baraut-news-mrt465409423","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले प्यार में फंसाया, फिर दुष्कर्म की वीडियो की वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले प्यार में फंसाया, फिर दुष्कर्म की वीडियो की वायरल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले प्यार में फंसाया, फिर दुष्कर्म की वीडियो की वायरल
बड़ौत। एक गांव निवासी छात्रा को क्षेत्र के ही एक युवक ने पहले प्रेमजाल में फंसाया। फिर नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और अपने दोस्तों की सहायता से वीडियो बनवा ली। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 20 हजार भी ठग लिए। डिमांड बढ़ने पर पीड़िता ने मना किया तो वीडियो वायरल कर दी। परिजनों ने पता चलने पर आरोपी युवक और एक युवती सहित चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पीड़िता बीए की छात्रा है। उसने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि एक माह पूर्व गांव के ही एक युवक ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। एक दिन उसे अकेले मिलने बड़ौत बुलाया। आरोप है कि यहां नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और दोस्तों की सहायता से इसकी वीडियो बनवा ली। इसके बाद वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर उसका उत्पीड़न करने लगा। उससे 20 हजार रुपये भी ऐंठ लिए। रुपयों की डिमांड बढ़ने पर उसने विरोध किया तो आरोपी ने बुधवार को उसकी वीडियो वायरल कर दी। इसकी सूचना छात्रा ने परिजनों को दी तो वे उसे कोतवाली लेकर पहुंचे। पीड़िता ने आरोपी युवक और एक युवती सहित चार के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कोतवाली प्रभारी अजय शर्मा ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।