फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Firing on prime candidate and supporters, five injured

प्रधान पद के प्रत्याशी और समर्थकों पर फायरिंग, पांच घायल

Wed, 14 Apr 2021 11:25 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Firing on prime candidate and supporters, five injured
बागपत। गांव अहेड़ा में बुधवार की शाम जनसंपर्क के दौरान प्रधान पद के प्रत्याशी और उनके समर्थकों पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। फायरिंग भी करने का आरोप है। हमले में प्रत्याशी सहित पांच लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर पहुंच पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दबिश दी और कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया। प्रत्याशी भाजपा नेता का भाई है।
विज्ञापन

अहेड़ा गांव निवासी हरकरण प्रधान पद के उम्मीदवार हैं। वह भाजपा नेता के भाई भी हैं। बुधवार को वह समर्थकों के साथ गांव में जनसंपर्क कर रहे थे। इसी दौरान गांव के ही कुछ लोगों ने उन पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने फायरिंग भी की। इससे ग्रामीणों में भगदड़ मच गई। हमले में हरकरण के अलावा राजेश उर्फ लल्लू, उपेंद्र, अशोक, आदित्य, गोपी आदि घायल हो गए। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस गांव में पहुंची और आरोपी रामपाल समेत अन्य को हिरासत में ले लिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

दूसरे पक्ष ने वोट के लिए धमकी देने का लगाया आरोप
दूसरे पक्ष से रामपाल पंवार ने वोट के लिए धमकी देने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। बताया कि वह बुधवार सुबह अपनी गाड़ी में बागपत जा रहा था। आरोप है तभी विनोद पु़त्र जयकरण ने अपनी गाड़ी आगे लगाकर उसे रोक लिया। गाड़ी से नीचे उतार कर अपने पक्ष में वोट न देने पर जान से मारने की धमकी दी। उसकी तहरीर पर पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके कुछ देर बाद ही गांव में फायरिंग की घटना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed