फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Firing on factory owner, narrowly saved

फैक्ट्री मालिक पर की फायरिंग, बाल-बाल बचा

Tue, 17 Aug 2021 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Firing on factory owner, narrowly saved
बड़ौत में बिजरौल रोड पर फैक्ट्री मालिक से घटना की जानकारी लेती पुलिस व मौजूद लोग - फोटो : BARAUT
बाइक सवार दो युवकों ने की वारदात, घटना को लेकर लोगों ने जताया आक्रोश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत (बागपत)। बिजरौल रोड स्थित चौधरी चरण सिंह बिहार में इंटरलॉक बनाने की फैक्ट्री के मालिक पर मंगलवार की रात्रि बाइक सवार दो युवकों ने फायरिंग कर दी। इसमें वह बाल-बाल बच गया। सूचना पर पहुंचे लोगों ने घटना को लेकर आक्रोश जताया और सूचना पर पहुंची पुलिस को खरी-खोटी सुनाई। इस दौरान किसी तरह पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया।

चौधरी चरण सिंह विहार में रवि चौहान पुत्र प्रवीण चौहान निवासी बिजरौल रोड की इंटर लोक बनाने की फैक्ट्री है। मंगलवार की रात वह अपनी फैक्ट्री पर बैठा हुआ था। इसी दौरान बाइक सवार होकर दो युवक वहां पर पहुंचे और रवि पर फायरिंग कर दी। इसमें वह बाल-बाल बच गया। फैक्ट्री की लेबर के शोर मचाने पर आरोपी युवक फरार हो गए। घटना को लेकर लोगों ने आक्रोश जताया और उनकी पुलिस कर्मियों से नोकझोंक भी हुई। बाद में सूचना पर इंस्पेक्टर शिव प्रकाश मौके पर पहुंचे और कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया। सीओ आलोक कुमार ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। पीड़ित फैक्ट्री मालिक रवि चौहान की तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed