फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Firing incident in Katha: Bullet hits the door of a house belonging to the son of a former soldier.

Baghpat News: काठा में पूर्व सैनिक के बेटे पर फायरिंग, दरवाजे में लगी गोली

Sun, 18 Jan 2026 02:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Firing incident in Katha: Bullet hits the door of a house belonging to the son of a former soldier.
-पुलिस ने लुहारी गांव के पांच हमलावरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया
विज्ञापन


फोटो 13 ए और बी

संवाद न्यूज एजेंसी

बागपत। काठा गांव में पूर्व सैनिक सूबेदार इंद्रपाल सिंह के बेटे रोहित पर घर के बाहर फायरिंग कर दी गई। उसने दरवाजा बंद कर अपनी जान बचाई तो एक गोली लोहे के दरवाजे में धंस गई। वहां आए पुलिसकर्मियों ने कई खोखे बरामद किए। इसमें पुलिस ने पांच हमलावरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी अंकुर निवासी लुहारी को गिरफ्तार कर लिया।


काठा गांव निवासी रोहित ने बताया कि वह एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। काफी समय पहले लुहारी गांव के युवकों के साथ गाली-गलौज हो गई थी। इसके बाद मई 2025 में बोहला गांव के पास उस पर हमला कर घायल कर दिया गया। इसमें बड़ौत कोतवाली में प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई थी, जिसमें समझौता हो गया था। बताया कि 14 जनवरी की रात एक गाड़ी में सवार होकर लुहारी गांव निवासी काले, मोनू, कुलदीप, गौरव, अंकुर उसके घर के बाहर पहुंचे और गालियां देते हुए बाहर बुलाने लगे। उसने अपने मकान का दरवाजा खोला तो बाहर खड़े युवकों ने गोली चला दी। उसने दरवाजा बंद कर अपनी जान बचाई। रोहित ने बताया कि उसके मकान पर पांच-छह राउंड फायरिंग की गई। एक गोली मकान के दरवाजे में भी लगी। जांच अधिकारी ब्रजेश कुमार ने बताया कि आरोपी अंकुर को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त तमंचा बरामद किया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed