फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Firing in controversy over playing kabaddi, three injured including youth

कबड्डी खेलने के विवाद में फायरिंग, युवक समेत तीन घायल

Sat, 25 Jul 2020 10:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Firing in controversy over playing kabaddi, three injured including youth
बागपत के गांधी गांव में मारपीट में घायल हुआ युवक - फोटो : BAGHPAT
बागपत। कोतवाली क्षेत्र के गाधी गांव में कबड्डी खेलने के विवाद में एक युवक को गोली मार दी गई। बीच बचाव में आए अन्य दो लोगों पर भी लाठी डंडो से हमला किया। फायरिंग से दहशत फैल गई। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों ने हमलावरों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

गाधी गांव निवासी नितिन पुत्र रामकिशोर ने बताया कि शुक्रवार को कबड्डी खेलते हुए उसका गांव के कुछ युवकों के साथ विवाद हो गया था। शनिवार शाम लगभग तीन बजे वह अपने चचेरे भाई हिमांशु व दोस्त गौरव के साथ खेतों में खाद डालने के लिए जा रहा था। तभी 15-20 युवक लाठी-डंडे व हथियारों के साथ बाइकों पर सवार होकर आए और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। हमलावरों ने उन पर फायर झोंक दिया। एक गोली नितिन की पीठ में लगी है। उसके अलावा उसका चचेरा भाई हिमांशु व दोस्त गौरव गंभीर रुप से घायल हो गए। पुलिस ने तीनों घायल युवकों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। नितिन के परिजनों ने बागपत कोतवाली पर हमलावरों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed