{"_id":"5e0f89af8ebc3e87bc06a376","slug":"firing-did-baraut-news-mrt4619514120","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवकों ने चौकी के सामने की फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवकों ने चौकी के सामने की फायरिंग
विज्ञापन
युवकों ने चौकी के सामने की फायरिंग
बड़ौत। बाइक सवार दो युवकों ने माखर पुलिया पर पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में जमकर फायरिंग की और फरार हो गए। सूचना पर पुलिस ने क्षेत्र में चेकिंग शुरू की तो बिनौली रोड पुलिस चौकी पर दोनों को दबोच लिया गया। दोनों से तमंचा बरामद हुआ है।
बाइक पर दो युवक शुक्रवार को माखर पुलिस चौकी के सामने पहुंचे और पुलिस कर्मियों के सामने ही फायरिंग की। इसके बाद आरोपी भाग गए। इसकी सूचना वायरल सेट पर सभी थानों को देकर चेकिंग शुरू कराई गई। इसी दौरान बिनौली रोड पुलिस चौकी दोनों युवकों को पुलिस ने धर दबोचा। दोनों के पास से एक तमंचा भी मिला। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपियों में परमजीत पुत्र रविन्द्र निवासी टीकरी थाना जानी हाल जिवाना थाना रमाला का रहने वाला है, जबकि दूसरा मालिक प्रशांत पुत्र वीरपाल है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। परमजीत से तमंचा बरामद हुआ है।