फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Fire opened on protesting against breaking of pipeline in the field

Baghpat News: खेत में पाइपलाइन तोड़ने का विरोध करने पर किया फायर

Tue, 22 Sep 2026 01:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Fire opened on protesting against breaking of pipeline in the field
छपरौली। काकौरकलां गांव में खेत में बिछी सिंचाई पाइपलाइन तोड़ने का विरोध करने पर एक किसान पर फायरिंग की गई। किसान राजीव शर्मा इस हमले में बाल-बाल बच गए। पुलिस ने किसान की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है और उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

राजीव शर्मा ने बताया कि सोमवार सुबह नौ बजे वह गांव के ई-रिक्शा स्टैंड पर खड़े थे। तभी आरोपी अरविंद ने उन्हें व्हाट्सएप कॉल पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद राजीव अपने खेत पर पहुंचे तो अरविंद उनकी सिंचाई पाइपलाइन तोड़ रहा था। विरोध करने पर अरविंद ने तमंचा तानकर गोली चला दी। राजीव ने ईख के खेत में घुसकर अपनी जान बचाई। शोर सुनकर गांव के अन्य लोग मौके पर पहुंचे और राजीव को सुरक्षित बाहर निकाला। राजीव ने आरोप लगाया कि हमलावर ने गांव के बाहर तक तमंचा लेकर उनका पीछा किया और दोबारा हमला करने का प्रयास किया।
विज्ञापन

जांच अधिकारी प्रभाकर कैंतुरा ने इस मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपी अरविंद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed