{"_id":"68f146d21cb7bcc37004a638","slug":"fire-news-baghpat-news-c-26-1-sal1002-151763-2025-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: दो दुकानों पर पटाखे बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: दो दुकानों पर पटाखे बरामद
विज्ञापन
कैराना। पुलिस ने चौक बाजार मेंदो दुकानों पर छापा मारकर भारी मात्रा में पटाखे बरामद किए। पुलिस ने मौके से एक दुकानदार तथा दूसरे दुकानदार के साले को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक आरोपी मौके से भाग गया।
बृहस्पतिवार शाम पुलिस ने चौक बाजार में सुभाष जनरल स्टोर पर छापा मारा। पुलिस को देखकर दुकानदार सुभाष चंद मौके से भाग गया। पुलिस ने सुबह से साले भीमरतन उर्फ टीटू निवासी लोनी को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान दुकान के अंदर से पटाखे भरे हुए 12 कट्टे प्लास्टिक के तथा पांच कार्टून गत्ते के बरामद कर लिए। इनके अंदर बुलेटबम, सुतली बम, फुलझड़ी, अनार व चरखी आदि भरे हुए थे। इसके अलावा पुलिस ने चौक बाजार में ही आशू मोबाइल गैलरी पर छापा मारा। पुलिस से दुकान के अंदर से दो प्लास्टिक के कट्टे बरामद किए जिनके अंदर पटाखे भरे हुए थे।
पुलिस ने दुकानदार आशु को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों दुकानों से बरामद पटाखों को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी सुभाष चंद और गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।