{"_id":"606364af8ebc3ee61b335946","slug":"fire-in-photo-studio-due-to-short-circuit-loss-of-millions-baghpat-news-mrt5322105170","type":"story","status":"publish","title_hn":"शार्ट सर्किट से फोटो स्टूडियो में लगी आग, लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शार्ट सर्किट से फोटो स्टूडियो में लगी आग, लाखों का नुकसान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चांदीनगर। चमरावल गांव स्थित एक फोटो स्टूडियो में शार्ट सर्किट से आग लग गई। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मगर, जब तक लाखों रुपये का सामान जल चुका था।
सुराणा गांव निवासी उमेश कुमार का चमरवाल गांव के गणेश चौक पर फोटो स्टूडियो है। उमेश ने बताया कि वह रविवार को स्टूडियो बंद कर घर चला गया था। रात करीब 10 बजे अचानक उसकी दुकान में धुआं उठता देखकर आसपास के लोगों ने उसे फोन किया। वह मौके पर पहुंचा और शटर का ताला खोला तो पूरी दुकान में आग धधक रही थी। ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। उमेश ने बताया कि दुकान में रखे ढाई-ढाई लाख के दो कैमरे, इनवर्टर, बैटरी और प्रिंटर, दुकान का फर्नीचर, काउंटर आदि जलकर नष्ट हो गए। करीब छह लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
कबाड़ी के गोदाम में भीषण आग
बागपत। केतीपुरा निवासी उस्मान पुत्र अलीजान कबाड़ी का काम करता है। ब्लॉक मुख्यालय के पास उसका गोदाम है। मंगलवार सुबह करीब साढ़े चार बजे गोदाम में रखे सामान में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। किसी ने फोन कर उस्मान को घटना की जानकारी दी। सूचना पर कोतवाली पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण पता नहीं चल सका। मौके पर मौजूद कुछ लोगों का कहना था कि पास ही कूड़े के ढेर में आग लग रही थी। वहीं से चिंगारी उड़कर गोदाम में जा गिरी। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो सकी।