{"_id":"6ae49cca2a1fd4d6000a91d7","slug":"avichal-nayak-chaudhary-ajit-singh-will-recount-a-saga-of-struggles-baghpat-news-c-28-1-smrt1003-161487-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: संघर्षों की दास्तां बयां करेगी ‘अविचल नायक चौधरी अजित सिंह’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: संघर्षों की दास्तां बयां करेगी ‘अविचल नायक चौधरी अजित सिंह’
विज्ञापन
- जनता वैदिक कॉलेज में सांसद, विधायक समेत अन्य ने चौधरी अजित सिंह पर लिखी गई पुस्तक का विमोचन किया
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। जनता वैदिक डिग्री कॉलेज में शुक्रवार को पुस्तक के विमोचन के लिए कार्यक्रम किया गया। जहां पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह के जीवन, संघर्ष और विचारधारा पर लिखी गई पुस्तक ‘अविचल नायक चौधरी अजित सिंह’ का विमोचन किया गया। पूर्व डीजीसी एडवोकेट सुनील पंवार द्वारा लिखी गई पुस्तक का विमोचन सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान, विधायक डॉ. अजय कुमार समेत अन्य ने किया।
सांसद ने कहा कि चौधरी अजित सिंह ने हमेशा किसानों के हितों के लिए लड़ाई लड़ी और उनकी समस्याओं को उठाया। उन समस्याओं का सरकारों से निस्तारण भी कराया गया। एडवोकेट सुनील पंवार ने कहा कि चौधरी अजित सिंह के जीवन के विभिन्न पहलुओं, उनके संघर्षों और किसान हितों के लिए किए गए कार्यों को संकलित कर पुस्तक लिखी गई है। इस मौके पर डॉ. कुलदीप उज्ज्वल, युवा जिला अध्यक्ष रवि तोमर बड़ौली, एडवोकेट जयवीर सिंह, जयदेव तोमर, डॉ. साहब सिंह, राजू तोमर सिरसली, वीरेंद्रपाल सिंह, सुबोध राणा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।