{"_id":"69e6871e3d1cb321ec0264e6","slug":"fire-breaks-out-in-a-moving-canter-on-the-eastern-pfire-breaks-out-in-a-moving-canter-on-the-eastern-peripheral-expresswayripheral-expressway-baghpat-news-c-28-1-smrt1013-150361-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर दौड़ते कैंटर में आग लगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर दौड़ते कैंटर में आग लगी
विज्ञापन
खेकड़ा। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर सोमवार सुबह एक दौड़ते हुए कैंटर में आग लग गई। चालक ने कैंटर को सड़क किनारे खड़ा कर अपनी जान बचाई। इस घटना में कैंटर पूरी तरह जलकर राख हो गया।
फिरोजाबाद निवासी चालक भूरी सिंह ने बताया कि वह सोमवार को अंबाला में कैंटर खाली करने के बाद नोएडा जा रहा था। सुबह करीब 11 बजे जब वह ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर बसी रेलवे ओवरब्रिज के पास पहुंचा तो उनके कैंटर में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कैंटर देखते ही देखते लपटों में घिर गया। भूरी सिंह ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत कैंटर से छलांग लगा दी और अपनी जान बचाई। उधर, सूचना मिलते ही अग्निशमन कर्मी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक कैंटर पूरी तरह जल चुका था। जांच अधिकारी ओमप्रकाश सिरोही ने बताया कि कैंटर में आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।