फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Fire breaks out at retired Delhi policeman's house, goods burnt

रिटायर्ड दिल्ली पुलिसकर्मी के घर में लगी आग, लाखों का सामान राख

Wed, 23 Jun 2021 11:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Fire breaks out at retired Delhi policeman's house, goods burnt
बागपत। सरूरपुर गांव में बुधवार सुबह रिटायर्ड दिल्ली पुलिसकर्मी के घर संग्दिध परिस्थितियों में आग लग गई। इसमें लाखो का सामान जल गया। पड़ोसी युवकों ने घर का दरवाजा तोड़कर रिटायर्ड पुलिसकर्मी को बाहर निकाला। मौके पर पहुंचे दमकल व पुलिस कर्मियों ने आग पर काबू किया।
विज्ञापन

सरूरपुर चौकी के प्रभारी ने बताया सुबह दस बजे रिटायर्ड दिल्ली पुलिसकर्मी विक्रम सिंह के घर संग्दिध परिस्थितियों में आग लग गई। आग लगते ही घर की दूसरी मंजिल पर विक्रम सिंह की पत्नि ब्रिजेश व पुत्र वधू को पहली मंजिल से धुआं निकलता दिखाई दिया। नीचे आकर देखा तो विक्रम सिंह के कमरे में आग लगी थी। महिला ने शोर मचाकर ग्रामीणों को घटना बताई। पड़ोसी युवकों ने कमरे में बंद विक्रम सिंह को दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला। इस दौरान वह मामूली रूप से आग से झुलस गए। घटना की जानकारी ग्रामीणों ने दमकल कर्मियों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू किया, लेकिन तब तक कमरे में रखा फर्नीचर में अलमारी, कीमती कपड़े व घर की छत जल चुकी थी। आग में लाखों का नुकसान बताया है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। जांच के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed