फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   FIR lodged against Jat Parliament Speaker for making derogatory remarks on Chaudhary Charan Singh

Baghpat News: चौधरी चरण सिंह पर अभद्र टिप्पणी करने पर जाट संसद के अध्यक्ष पर प्राथमिकी दर्ज

Sat, 04 Apr 2026 12:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged against Jat Parliament Speaker for making derogatory remarks on Chaudhary Charan Singh
जुलूस निकालकर नारेबाजी करते हुए बागपत कोतवाली में तहरीर देने जाते रालोद नेता व कार्यकर्ता। संवा
- अंतरराष्ट्रीय जाट संसद के संस्थापक अध्यक्ष रामवतार पलसानिया के खिलाफ रालोद नेता बागपत व बड़ौत में जुलूस निकालकर कोतवाली में पहुंचे
विज्ञापन

- बागपत कोतवाली में जिलाध्यक्ष सुभाष गुर्जर की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने शुरू की जांच, रालोद नेताओं में बढ़ता जा रहा गुस्सा
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह पर अभद्र टिप्पणी किए जाने पर रालोद नेताओं में गुस्सा बढ़ता जा रहा है। इसको लेकर ही अंतरराष्ट्रीय जाट संसद के संस्थापक अध्यक्ष रामवतार पलसानिया के खिलाफ शुक्रवार को बागपत में रालोद नेताओं ने जुलूस निकाला। बागपत कोतवाली में तहरीर देकर जिलाध्यक्ष सुभाष गुर्जर ने प्राथमिकी दर्ज कराई। वहीं बड़ौत कोतवाली में भी मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
बागपत में रालोद के जिला कार्यालय पर एकत्र होने के बाद रालोद नेता जुलूस निकालते हुए कोतवाली में पहुंचे। वहां जिलाध्यक्ष सुभाष गुर्जर ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि राजस्थान के रहने वाले अंतरराष्ट्रीय जाट संसद के संस्थापक अध्यक्ष रामवतार पलसानिया ने फेसबुक पर 30 मिनट लाइव आकर किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह को लेकर अभद्र टिप्पणी की। इसके अलावा समाज को तोड़ने के लिए भी काफी भड़काऊ बयानबाजी की गई। इससे जातीय विवाद होने के साथ ही अशांति फैल सकती है।
विज्ञापन

इस मामले में रामवतार पलसानिया के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की गई। जांच अधिकारी बृजेश कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं रालोद के राष्ट्रीय सचिव डॉ. कुलदीप उज्जवल, चेयरमैन राजुद्दीन, सुखबीर सिंह गठीना, डॉ. शकील अहमद, पूर्व जिलाध्यक्ष जगपाल सिंह तेवतिया, जयवीर तोमर आदि ने कहा कि इस तरह किसान मसीहा पर टिप्पणी सहन नहीं की जाएगी। समाज को तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। रालोद नेताओं ने कहा कि इस तरह की बयानबाजी से सभी में आक्रोश है और आरोपी को पुलिस को जल्द से जल्द गिरफ्तार करना चाहिए।
-- बड़ौत कोतवाली में भी पहुंचे रालोद नेता
बड़ौत। कोतवाली में पहुंचे रालोद नेता चौधरी ब्रजपाल सिंह ने कहा कि चौधरी चरण सिंह के प्रति अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया गया, जिससे सर्वसमाज के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। इस तरह की अभद्र टिप्पणी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं मोहित चौहान ने कहा कि इस टिप्पणी से समाज के लोगों में भारी रोष व्याप्त है। जिसकी कड़े शब्दों में निंदा की जा रही है। गिरफ्तारी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। पुलिस को तहरीर देकर टिप्पणी करने वाले के खिलाफ जल्द प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की।

इस मौके पर देवेंद्र चौहान, पुष्पेंद्र तोमर, डॉ़ इरफान मलिक, यशपाल सिंह, दीपक, जितेंद्र तोमर, चौधरी निर्भय सिंह प्रधान आदि उपस्थित रहे। वहीं जांच अधिकारी दीक्षित कुमार का कहना है कि तहरीर मिली है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

जुलूस निकालकर नारेबाजी करते हुए बागपत कोतवाली में तहरीर देने जाते रालोद नेता व कार्यकर्ता। संवा

जुलूस निकालकर नारेबाजी करते हुए बागपत कोतवाली में तहरीर देने जाते रालोद नेता व कार्यकर्ता। संवा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed