फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   FIR lodged against car driver in death of ex-MLA's nephew

Baghpat News: पूर्व विधायक के भतीजे की मौत में कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Thu, 25 Dec 2025 01:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged against car driver in death of ex-MLA's nephew
बिनौली। गढ़ीदुल्ला गांव में सड़क हादसे में पूर्व विधायक त्रिपाल धामा के भतीजे जिम संचालक मुकुल धामा की मौत के मामले में पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। पुलिस ने चालक का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


पूर्व विधायक त्रिपाल धामा और बिनौली के पूर्व प्रधान वेदपाल धामा का भतीजा मुकुल धामा मंगलवार शाम बाइक से गढ़ीदुल्ला गांव गए थे। वहां अमीनगर सराय मार्ग पर कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में मुकुल धामा की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई। इसके चलते बुधवार को बिनौली के व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद रखकर शोक जताया।
विज्ञापन

बुधवार को भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत, राजेंद्र चौधरी, मास्टर प्रहलाद सिंह, जिला पंचायत सदस्य धनपाल उज्ज्वल, महबूब अल्वी, सहेंद्र चौहान, पूर्व प्रमुख प्रवीण तोमर, राजू तोमर सिरसली समेत अन्य नेता शोक जताने पहुंचे। जांच अधिकारी राकेश कुमार का कहना है कि कार चालक का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed