{"_id":"692ae423822832e9c30504eb","slug":"fir-lodged-against-11-for-attack-on-family-in-mfir-lodged-against-11-for-attack-on-family-in-meetlieetli-baghpat-news-c-28-1-bag1001-142642-2025-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: मीतली में परिवार पर हमले में 11 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: मीतली में परिवार पर हमले में 11 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
-गर्भवती और उसके परिवार पर हमला करने के मामले में हुई कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। मीतली गांव में अगस्त माह में गर्भवती इकरा और उसके परिवार पर हमला करने के मामले में न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने दस नामजद समेत 11 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी।
मीतली गांव निवासी इसरार ने बताया कि 27 अगस्त को वह काम पर गया हुआ था, तभी गांव के ही महबूब, अय्यूब, कय्यूम, आकिल, आदिल और बागपत के पुराना कस्बा निवासी दिलशाद, इसराना, रियाजुद्दीन उर्फ छोटा उसके घर में घुस गए। उन्होंने घर में बैठी उसकी बेटी इकरा को छोड़ने के लिए उसके दामाद फिरोज पर दबाव बनाया। विरोध करने पर दोनों पर लोहे के पाइप और सरिये से हमला कर दिया। गर्भवती इकरा के पेट में लात भी मारी गई। शोर सुनकर उन्हें बचाने आए उसके बेटे फुरकान पर भी हमला कर दिया। घर आए साहिद, आरिफ और शहनाज पर भी हमला कर दिया। जांच अधिकारी दीक्षित कुमार त्यागी का कहना है कि न्यायालय के आदेश पर महबूब, अय्यूब, कय्यूम, आकिल, आदिल, दिलशाद, इसराना, रियाजुद्दीन उर्फ छोटा और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।