{"_id":"61be23d48a1e3016547be63f","slug":"fir-against-seven-including-husband-in-dowry-murder-baghpat-news-mrt5695976126","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज हत्या में पति समेत सात के खिलाफ एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज हत्या में पति समेत सात के खिलाफ एफआईआर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। तीन महीने पहले महिला की मौत के मामले में पति समेत सात के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज हुई है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
गायत्रीपुरम मोहल्ले में गर्भवती महिला शाहीन की 23 सितंबर की रात को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी। पति साकिर ने बताया था कि पत्नी व एक साल के बेटे के साथ रात को मकान में सोए थे। वह सुबह को उठे तो पत्नी साहिन चारपाई पर मृत मिली। पुलिस ने महिला के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। उधर, महिला के भाई नफीस ने दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर बहन की हत्या का आरोप ससुराल वालों पर लगाते हुए कोर्ट में याचिका दायर की थी। इस पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि इस मामले में महिला शाहीन के पति शाकिर, जेठ आदिल, आबिद, कामिल, जेठानी सरवरी व रोशन के अलावा युवक शहनवाज के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।