{"_id":"5818d1394f1c1baa31436468","slug":"fir-against-five-laws","type":"story","status":"publish","title_hn":"नफीसा की हत्या में पांच ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नफीसा की हत्या में पांच ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Tue, 01 Nov 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
ईडी ने नारंग की दो करोड़ उनतीस लाख चवालीस हजार से ज्यादा की संपत्ति एवं बैंक धनराशि को जब्त किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। शेखपुरा गांव में विवाहिता नफीसा की हत्या के मामले में उसके पति मेहराज समेत पांच सदस्यों के खिलाफ बिनौली थाना पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोपियों पर उसको जिंदा जलाने का आरोप लगा है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में लगी हुई है।
पुलिस के मुताबिक बरसिया गांव के नफीस पुत्र रफीक ने बताया कि उसकी बहन नफीसा का निकाह शेखपुरा गांव के मेहराज के साथ करीब 13 साल पहले हुआ था। नफीसा को उसके ससुराल वाले काफी परेशान करते थे। आए दिन उसके साथ गाली-गलौज कर मारपीट करते थे। 17 सितंबर को नफीसा के ऊपर उसके ससुरालियों ने मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा दी थी। नफीसा बुरी तरह से झुलस गई थी। उसको अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई थी।
इस मामले में नफीस की तहरीर पर आरोपी पति मेहराज के अलावा साजिद, मुमताज, नाबिदा और फरजाना के खिलाफ बिनौली थाना पर रिपोर्ट दर्ज हुई। थाना प्रभारी रणवीर यादव का कहना है कि केस की विवेचना के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
नफीसा ने पति पर लगाया था जलाने का आरोप
बागपत। इंस्पेक्टर रणवीर सिंह के मुताबिक नफीसा ने अस्पताल में उपचार के दौरान बयान दिया था कि उसके पति मेहराज ने उसके ऊपर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगाई है।