फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Fine will be imposed if officer/employee consumes Gutkha and Paan

Baghpat News: अधिकारी-कर्मी ने गुटखा और पान खाया तो लगेगा जुर्माना

Sun, 19 Nov 2023 05:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Nov 2023 05:28 PM IST
विज्ञापन
Fine will be imposed if officer/employee consumes Gutkha and Paan
-विकास भवन में डस्टबिन, दीवारों पर गुटखा और पान खाकर थूकने
विज्ञापन

-अधिकारी अपने कार्यालयों की दीवारों की सफाई भी कराएंगे तो उसके बाद डीपीआरओ को सौंपी जिम्मेदारी

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। विकास भवन में अधिकारियों और कर्मियों ने पान व गुटखा खाया तो उनपर जुर्माना लगाया जाएगा। जुर्माना केवल लगेगा ही नहीं, बल्कि वसूल भी किया जाएगा। विकास भवन कार्यालय में डस्टबिन और दीवारों पर गुटखा व पान के पीक देखाकर सीडीओ ने नाराजगी जताई। साथ ही यह आदेश कर दिए। इसके अलावा अधिकारी अपने कार्यालयों की दीवारों की सफाई कराएंगे।

सीडीओ नीरज कुमार श्रीवास्तव ने यहां आने के बाद विकास भवन का निरीक्षण किया था। उनको अधिकतर कार्यालयों की दीवारें और डस्टबिन काफी गंदी मिलीं। इनको गुटखा और पान खाकर गंदा किया गया था। इसके अलावा भी गंदगी का अंबार लगा था। दिव्यांगों को मिलने वाली ट्राइसाइकिल भी कबाड़ में पड़ी हुई थी तो शौचालय भी काफी गंदे थे। इसको देखकर सीडीओ ने आदेश जारी कर दिए हैं कि अगर किसी कार्यालय में डस्टबिन और दीवार को गुटखा व पान खाकर गंदा किया जाता है तो अधिकारियों और कर्मचारियों पर जुर्माना लगाया जाएगा। इसलिए सभी कार्यालयों के अधिकारी अपने यहां सफाई कराएं और उसके बाद सफाई की जिम्मेदारी डीपीआरओ की होगी। शौचालय भी ठीक कराने और ट्राइसाइकिलों को जिला दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी को जल्द वितरित करने के निर्देश दिए। इस तरह सीडीओ के आदेश जारी करने के बाद कार्यालयों में गुटका व पान खाने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए परेशानी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed