{"_id":"62e032256a6460288c2d0be7","slug":"finally-the-manager-arrived-in-canara-bank-johri-work-started-baraut-news-mrt5986060161","type":"story","status":"publish","title_hn":"आखिरकार केनरा बैंक जौहड़ी में पहुंचे मैनेजर, काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आखिरकार केनरा बैंक जौहड़ी में पहुंचे मैनेजर, काम शुरू
विज्ञापन
बड़ौत। आखिरकार दो केनरा बैंक जौहड़ी को मैनेजर मिल ही गया। बैंक में मैनेजर नहीं होने के कारण करीब दो माह से छह गांवों के सैकड़ों खाताधारकों की फाइलें अटकी हुईं थीं। साथ ही बैंक से संबंधित काम भी प्रभावित हो रहा था।
जौहड़ी गांव स्थित केनरा बैंक शाखा में जौहड़ी के अलावा अंगदुपर, आरिफपुर खेड़ी, बड़ावद, सिरसली, बिजवाड़ा गांवों के सैकड़ो लोगों के खाते हैं। बैक में दो माह से कोई मैनेजर नहीं था, इससे खाताधारकों के कैडिट कार्ड के अलावा अन्य बैक कार्य अटक गए थे। रोजाना खाताधारक संबंधित अधिकारियों को शिकायत करते, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही थी। अमर उजाला ने खाताधारकों की इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
जिसके बाद एलडीएम राजेश पंत ने मामले का संज्ञान लेते हुए तत्काल प्रभाव से बैंक मेें मैनेजर को भेजा और लंबित कैडिट कार्ड फाइलों सहित अन्य ठप पड़े कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। उधर खाताधारकों में एडवोकेट मंचवीर सिंह अंगदपुर ने बताया कि कमल कुमार, मुनेश देवी आदि की बार-बार कहने के बाद भी कैडिट कार्ड फाइलें नहीं बनाई जा रही है, जल्द से जल्द इसका निस्तारण हो। खुशी जताने वालों में सचिन शर्मा, अखिलेश मात्रेय, कुलदीप, सतेंद्र, मोनू, राजपाल शामिल रहे।
विज्ञापन
मैनेजर केनरा बैंक जौहड़ी में भेज दिए गए हैं। साथ ही उन्हें विभागीय कार्य जल्द से जल्द पूरा करने के लिए निर्देशित किया गया है। - राजेश पंत, एलडीएम